फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: शशिकांत की पत्नी का एक और ऑडियो वायरल, बोली- विकास भईया आए थे, कह गए हैं छत पर चढ़ो, गोली चलाओ

Thu, 16 Jul 2020 12:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आज फिर से शशिकांत की पत्नी मनु का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें मनु अपने ससुर (शशिकांत के पिता) को फोन कर जल्द घर आने के लिए कह रही है। ससुर ने पूछा क्यों तो बोली विकास भईया आए थे। इनसे (शशिकांत) कह गए हैं छत पर चढ़ के गोली चलाओ। पुलिस आने वाली है। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस का दावा है कि ये ऑडियो घटना से ठीक पहले का है। जब विकास दुबे को ये खबर लगी थी कि पुलिस उसके घर दबिश देने आ रही है तो उसने अपने साथियाें को एकत्र करना शुरु कर दिया था। इस दौरान उसने गांव के बाहर एक बगिया में अपने साथियों के साथ बिकरू कांड को अंजाम देने के साजिश रची थी।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी भी तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की, लेकिन सास की तबीयत खराब होने के चलते हिरासत में नहीं लिया। जांच में साक्ष्य छिपाने और आरोपियों को सहयोग देने में उसकी भूमिका सामने आ रही है।

 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसकी पत्नी मनु के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड की जांच के दौरान वो झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। इसके चलते चौबेपुर पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु के भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें