बिकरू कांड के शहीदों के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की गई। यूपी पुलिस और एसबीआई के बीच चार साल पहले एक समझौता हुआ
था, इसके तहत सभी पुलिस कर्मियों के सैलरी अकाउंट एसबीआई में खोले गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
इसमें यह तय हुआ था कि पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर 30 लाख रुपये बीमा राशि समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसी के तहत बिकरू कांड में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों के परिवारों को एसबीआई मुख्यालय कानपुर की ओर से बीमा राशि का 30-30 लाख रुपये दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
यह राशि शहीदों के परिवार तक पहुंचाने में एसबीआई के डीजीएम दिव्यांशु रंजन, एजीएम विनय कुमार शाक्य, पुलिस विभाग के अमरेश कुमार त्यागी, प्रधान लिपिक विमल कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
4 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अब तक यूपी एसटीएफ ने विकास के 15 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विकास की गिरफ्तारी के बाद नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय कार पलट गई थी।
इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है। अब इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।