कानपुर की एकता गुप्ता की हत्या के मामले में 350 पेज के व्हॉट्सएप चैट, 40 गवाहों के आधार पर पुलिस ने 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या की जांच पूरी हो गई है। कोतवाली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच में पुलिस ने माना है कि शादी में रोड़ा बनना ही एकता की हत्या की वजह बना।
इसी परेशानी से बचने के लिए ही हत्यारे विमल सोनी ने एकता की हत्या की थी। हत्या के इस कारण को पुलिस ने सबूतों के साथ जांच में शामिल किया है। 700 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने 350 पन्ने की व्हॉट्सएप चैट और दोनों के बीच हुए टेक्स्ट मैसेज में हुई बातचीत को आधार बनाया है।
विज्ञापन
2 of 8
Kanpur Ekta murder
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं मिली कंकाल की जांच की रिपोर्ट
साथ ही कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं। फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब परिसर में मिले कंकाल की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में उस रिपोर्ट के आने पर पुलिस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
3 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना से कुछ दिन पहले तय हुई थी विमल की शादी
बता दें, एकता की हत्या कर शव को डीएम ऑफिसर्स क्लब में दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले में जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक व कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला की जांच में पता चला कि चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। घटना से कुछ दिन पहले विमल की शादी तय हो गई थी।
4 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
विमल को धमकी देती थी एकता
रोका भी हो गया था। इस बात की भनक एकता को लगी तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। वह अक्सर मैसेज में विमल को धमकाती थी कि लड़की को इस रिश्ते के बारे में बता देगी। साथ ही बर्बाद करने की भी धमकी देती थी। हालांकि वह न तो खुद विमल के साथ शादी करना चाहती थी, न ही उसकी होने दे रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
कार में की थी एकता की हत्या
इन सभी बातों के पुलिस को चैट में सबूत मिले हैं। इसी के बाद विमल ने साजिश के तहत एकता को ग्रीन पार्क की पार्किंग में बुलाकर कार में दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को डीएम के आवासीय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में दफना कर भाग गया था।
विज्ञापन
6 of 8
जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता 24 जून को ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित जिम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। एकता के पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी पर पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब चार माह बाद 26 अक्तूबर को विमल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही और कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने ऑफिसर्स क्लब कंपाउंड में दफनाए गए कंकाल को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
7 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
नहीं मिलीं एकता की पूरी 206 हड्डियां
एकता गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीषा शुक्ला के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो कई महीने से ज्यादा समय पहले एकता की हत्या कर शव दफनाया गया था। इसलिए कंकाल टुकड़ों में हो गया था। जोड़ से हड्डियां खुल गई थीं। वहीं, मौके से 206 की जगह एकता के शरीर की कम हड्डियां मिली हैं।
विमल ने पूछताछ में कबूली हत्या की बात
एकता हत्याकांड में गिरफ्तार जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि मेरा एकता से अफेयर हो गया था। घटना के कुछ दिन पहले मेरी शादी तय हो गई थी, रोका भी हो गया था। इस बात की भनक लगने के बाद से एकता नाराज थी, वह न तो खुद मेरे साथ शादी करना चाहती थी और मेरी होने भी नहीं दे रही थी। इसलिए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा, तो साजिश के तहत एकता को मार डाला।