Kanpur News: एसीपी कोतवाली अभिषेक ने बताया कि ऑफिसर्स क्लब से मिला कंकाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि, आरोपी को चार्जशीट दाखिल होने में देरी का लाभ न मिले, इसलिए चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
कानपुर में शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या की जांच पूरी कर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में पुलिस ने माना है कि शादी में रोड़ा बनना ही एकता की हत्या की वजह बना। इसी परेशानी से बचने के लिए ही हत्यारे विमल सोनी ने एकता को मार डाला।
हत्या के इस कारण को पुलिस ने साक्ष्यों के साथ जांच में शामिल किया है। 700 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने 350 पन्ने की व्हॉट्सएप चैट व दोनों के बीच हुए टेक्स्ट मैसेज में हुई बातचीत को आधार बनाया है। साथ ही कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के तौर पर पेश किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Kanpur Ekta Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के आने पर दाखिल होगी पूरक चार्जशीट
फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब परिसर में मिले कंकाल की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में उस रिपोर्ट के आने पर पुलिस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी। बता दें, एकता की हत्या कर शव को डीएम ऑफिसर्स क्लब में दफना दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 10
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2023 से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं
पुलिस ने मामले में जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक व कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला की जांच में पता चला कि चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। घटना से कुछ दिन पहले विमल की शादी तय हो गई थी।
4 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
धमकाती थी- लड़की को रिश्ते के बारे में बता देगी
रोका भी हो गया था। इस बात की भनक एकता को लगी, तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। वह अक्सर मैसेज में विमल को धमकाती थी कि लड़की को इस रिश्ते के बारे में बता देगी। साथ ही बर्बाद करने की भी धमकी देती थी। हालांकि वह न तो खुद विमल के साथ शादी करना चाहती थी, न ही उसकी होने दे रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
कार में दुपट्टे से गला कसकर कर दी हत्या
इन सभी बातों के पुलिस को चैट में साक्ष्य मिले हैं। इसी के बाद विमल ने साजिश के तहत एकता को ग्रीन पार्क की पार्किंग में बुलाकर कार में दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को डीएम के आवासीय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में दफना कर भाग गया था।
विज्ञापन
6 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
कंकाल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई
एसीपी कोतवाली अभिषेक ने बताया कि ऑफिसर्स क्लब से मिला कंकाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि, आरोपी को चार्जशीट दाखिल होने में देरी का लाभ न मिले, इसलिए चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
क्या है मामला
कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता 24 जून को ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित जिम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। एकता के पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी पर पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
8 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
करीब चार माह बाद 26 अक्तूबर को विमल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही और कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने ऑफिसर्स क्लब कंपाउंड में दफनाए गए कंकाल को बरामद कर लिया। एकता गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीषा शुक्ला के पैनल ने किया।
9 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत एकता को मार डाला
सूत्रों की मानें तो चार महीने से ज्यादा समय पहले एकता की हत्या कर शव दफनाया गया था। इसलिए कंकाल टुकड़ों में हो गया था। जोड़ से हड्डियां खुल गई थीं। वहीं, मौके से 206 की जगह एकता के शरीर की कम हड्डियां मिली हैं। एकता हत्याकांड में गिरफ्तार जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि वह न तो खुद मेरे साथ शादी करना चाहती थी और मेरी होने भी नहीं दे रही थी। इसलिए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा, तो साजिश के तहत एकता को मार डाला।
हमेशा मिलते थे कार के अंदर
जिम ट्रेनर ने बताया कि चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देते देख लेती तो आग-बबूला होकर लड़ने लगती थी।