kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या में प्रयुक्त कार का भीतर व बाहर से जुटाए गए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने 24 जून को हत्या में प्रयुक्त कार में पड़ी पावदान की मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए थे। अब वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के दौरान फोरेंसिक टीम ने विमल की कार का स्टेयरिंग, गेयर और ओपन हैंडिल से स्क्रैच कर रिसीड कलेक्ट की। कार में मिली रस्सी, टूटा हुआ क्लचर, टूटीं चूडियां और मैट की डस्ट भी कलेक्ट की। बारिश की वजह से विमल के फुट प्रिंट नहीं मिल सके हैं। कार में दो अलग-अलग फुट प्रिंट मिले, जिसे एक एकता और दूसरा विमल का माना जा रहा है।