फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड: छह माह..फोन पर विमल से 60 घंटे बात, फिर भी नहीं जागी पुलिस, पीएम कार्यालय तक लिखी गई थी चिट्ठी

Tue, 29 Oct 2024 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

एकता गुप्ता हत्याकांड में परिवार ने महिला आयोग से लेकर पीएमओ तक पत्र लिखा। सबूत जुटाए और दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब परिवार ने जांच में लापरवाही पर सीबीआई जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सिविल लाइंस की रहने वाली एकता गुप्ता की हत्या और कंकाल मिलने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी जिम ट्रेनर ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। एकता के परिवार ने भी इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। एकता के लापता होने से आरोपी की गिरफ्तारी और कंकाल मिलने के बीच पुलिस का रवैया सवालों से घिरा रहा। 

अब यह बात भी सामने आई है कि जिस दिन एकता गुप्ता लापता हुई थी, उसी दिन शेयर कारोबारी पति राहुल गुप्ता ने आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था, लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इसके बाद परिवार ने महिला आयोग से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पत्र लिखे।
विज्ञापन

2 of 8
,ekta gupta murder - फोटो : amar ujala
परिवार ने खुद जुटाए सबूत
परिवार ने खुद सबूत जुटाकर आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए, लेकिन पुलिस दोनों की कॉल डिटेल के आधार पर खुद भागने की थ्योरी को सही मानकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अंत में जब आईबी के अधिकारियों से पुलिस पर दबाव बनवाया और मृतक एकता की मां डीसीपी से जाकर मिली तब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
 
विज्ञापन

3 of 8
पति राहुल(दायं) व अन्य - फोटो : अमर उजाला
10 को सीएम दरबार, 11 जुलाई को पीएमओ को लिखा पत्र, नहीं मानी हार
कानपुर के शुक्लागंज के ऋषिनगर में रहने वाले एकता के बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम के लिए घर से निकली थी। एकता के घर नहीं आने पर राहुल ने उसी दिन जिम ट्रेनर विमल कुमार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता देख परिवार ने 26 जून को महिला आयोग को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद 10 जुलाई को वह लोग मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी पहुंचे। 11 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं, कंकाल मिलने से पहले तीन बार पति और भाई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस के जांच न करने पर सवाल उठाए।
 

4 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
महीने में 60 घंटे की बातचीत, इसलिए नहीं सक्रिय हुई पुलिस
एकता के परिजन पुलिस को एकता की तलाश करने के लिए सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। हत्यारोपी के दो बार एटीएम से पैसे निकालने, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर तक पुलिस को सौंपे। साक्ष्य मिलने के बाद भी पुलिस इसलिए सक्रिय नहीं हुई क्योंकि पुलिस के पास दोनों के छह महीने में 60 घंटे की बातचीत की जानकारी थी। पुलिस ने साक्ष्य तो नहीं दिया लेकिन कॉल व मैसेज पर बातचीत, अक्सर साथ ही जिम के बाहर आना व पति की लिखाई एफआईआर में जेवर लेकर जाने की बात से पुलिस ने दोनों के खुद ही भागने की कहानी तैयार कर उसपर यकीन कर लिया। इसी कहानी की वजह से पुलिस ने मामले को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
Kanpur Ekta murder - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता बोले: जैसे बेटी को मारा, वैसे ही विमल को मिले सजा
जनरलगंज कपड़ा बाजार में काम करने वाले एकता के पिता गणेश प्रसाद गुप्ता और मां सुनीता ने बताया कि एकता उनकी इकलौती बेटी थी। कहा कि जैसे हत्यारोपी विमल ने उनकी बेटी को मारा, वैसे ही उसे भी सजा मिले। बताया कि 23 जून की रात बेटी अपने परिवार के साथ एक पार्टी में भी गई थी। वह एकदम पारिवारिक और रिश्तों में रमी रहने वाली लड़की थी। ऐसे में पुलिस की प्रेम प्रसंग जैसी कहानियां समझ से परे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कानपुर के सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में दफना दिया था। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की। इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे महिला का शव भी बरामद कर लिया गया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
जिन ट्रेनर के खिलाफ दर्ज कराया था केस
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था। कार में ही उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने 45 मिनट में हत्या के बाद शव को दफना भी दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा
आरोपी से ज्यादा पूछताछ नहीं नहीं हो सकी है। इस वजह से हत्या के स्पष्ट कारण, तरीके और शादी की बात जैसे कई बिंदुओं पर विस्तृत जांच नहीं हो सकी। आरोपी को रिमांड पर लेकर हर सवाल का जवाब और साक्ष्य जुटाए जाएंगे। क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट कर पूरे घटनाक्रम को समझकर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। - हरीश चंदर, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें