फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड: कोई और भी था कत्ल करने में शामिल! विमल ने अब बताई मारने की ये वजह; बेबाकी से दिए पुलिस को जवाब

Thu, 07 Nov 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur Murder Case: कानपुर में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड में पुलिस रिमांड के पहले दिन आरोपी ने कई खुलासे किए। हत्या की बात तो कबूली। मददगार की बात से इन्कार नहीं किया। उसने एकता को मारने की असल वजह भी बताई। जानें रिमांड पर क्या-क्या राज खोले
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur ekta gupta - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एकता की हत्या में आरोपी जिम ट्रेनर विमल के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं, इस बात पर शक और गहरा गया है। कारण, दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए विमल ने पहले दिन हुई पूछताछ के दौरान बेबाकी से एकता की हत्या की बात कबूल की।

हालांकि बिना किसी की मदद के लिए घटना को अंजाम देने के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली। यही नहीं, उसने मददगार के सवाल से इन्कार भी नहीं किया। इस चुप्पी के बाद अब पुलिस उसके मददगार की तलाश में अपनी जांच को केंद्रित करने जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी विमल - फोटो : अमर उजाला
सवालों की लंबी फेहरिस्त
एकता हत्याकांड की जांच कर रहे विवेचक धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम संग बुधवार सुबह करीब 9 बजे विमल सोनी को कस्टडी रिमांड पर लेने जिला कारागार पहुंचे। वहां कागजी कार्रवाई व मेडिकल कराने के बाद उसे 9.30 बजे लेकर कोतवाली पहुंच गए। सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ आठ सब इंस्पेक्टर और तीन इंस्पेक्टरों की टीम ने उसपर एक-एक कर सवाल दागने शुरू किए।

 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी विमल - फोटो : अमर उजाला
हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन...
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान विमल ने एकता से प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है लेकिन रिलेशन एक तरफ से थे या दोनों तरफ से, इस प्रश्न पर विमल ने चुप्पी साध ली। हत्या का कारण पूछने पर उसने कहा कि वह हत्या नहीं करना चाहता था लेकिन एकता अब उसे दुत्कारने लगी थी।

4 of 7
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
एकता और राहुल की लोकेशन लेता था विमल
जबकि जिम की और महिलाएं खाने के लिए दलिया और दूसरा सामान लेकर आती थीं। उसने यह भी बताया कि अपार्टमेंट के गार्ड से वह एकता और राहुल की लोकेशन लेता रहता था। कितनी बार एकता के घर गए? इस सवाल पर वह चुप हो गया। वहीं, डीएम ऑफिस में परिचितों के सवाल पर उसने कहा कि लंबे समय से उसका आना जाना था।
विज्ञापन

5 of 7
Kanpur Ekta murder - फोटो : सोशल मीडिया
पुराने अधिकारी उसे बहुत मानते थे, इसी वजह से सभी लोगों से उसकी जान पहचान हो गई थी। उसने यह भी बताया कि वह डीएम आवास नियमित रूप से आता-जाता था। देर शाम तक सवालों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी कराई।
विज्ञापन

6 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पहले से खुदा था गड्ढा, पेंटिंग करने आए मजदूरों ने की तस्दीक
जिस गड्ढे में एकता को दफनाया गया था, उसको लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उसने बताया कि गड्ढा पहले से ही खुदा हुआ था। इसकी तस्दीक पुलिस ने उन दो मजदूरों से की, जो ऑफिसर्स क्लब की पेंटिंग करने आए थे। मजदूरों ने ये भी बताया कि पेंटिंग करने के दौरान गड्ढे में सीढ़ी लगाई गई थी, लिहाजा गड्ढा पहले से खुदा हुआ था। गड्ढा क्यों खोद गया, इस सवाल पर वह चुप रहा। गड्ढा किसने खोदा, इसका भी जवाब नहीं दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आज होगा घटना का नाट्य रूपांतरण
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि अभी घटना का नाट्य रूपांतरण कराया जाएगा, जिसमें बहुत से सवालों के जवाब मिल जाएंगे। जो परिवार वालों के प्रश्न हैं, उनके भी उत्तर लिए गए हैं। इन उत्तरों से भी बहुत से प्रश्न निकल कर सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी पूछताछ का पर्याप्त समय है। पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें