फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां... तीन लोगों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है', कानपुर रोडरेज कांड में क्रूरता की हदें पार

Mon, 25 May 2026 01:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर जिले में रोडरेज की घटना के बाद घायल युवक ने अपनी मां को फोन कर जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावरों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है। घर पर बेटों और पति का इंतजार कर रही महिला यह सुनते ही बेसुध हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के कानपुर जिले में रोडरेज का मामला सामने आया है। नौबस्ता में बाइक भिड़ंत के बाद पिता-पुत्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। एक बेटा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घायल बेटे ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही मां की बिलख उठी। 

चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर में वृंदावन लॉन के पास उनकी बाइक बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।

विज्ञापन

2 of 12
अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर पहले हेलमेट से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्र को लहुलूहान कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 12
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाकू लगने से शिवनारायण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा सत्यम भी तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

4 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक शिवनारायण त्रिवेदी की पत्नी सुधा ने बताया कि वह तो रोज की तरह घर पर अकेले बैठकर पति शिवनारायण, बेटे शिवम और सत्यम का इन्तजार कर रही थीं। इसी दौरान सत्यम का हड़बड़ाते हुए फोन आया कि मां... रास्ते में तीन लोगों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है। पापा और शिवम सड़क पर बेहोश पड़े हैं। उन लोगों के खून निकल रहा है।
विज्ञापन

5 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये सुनकर उनके होश उड़ गए। वह अकेले घर में घबराने और बेचेन होने लगी। किसी तरह पड़ोस में रहने वाले अमन के पास पहुंची। अमन ने तत्काल सोनू को कार लेकर बुलाया और हैलट के लिए रवाना हो गए। सुधा को जल्दी से जल्दी पहुंचकर देखने के लिए चालक से कह रहीं थीं। 

 
विज्ञापन

6 of 12
शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर एक स्थान पर गाड़ी डिवाइडर से टकराते बच गई। वहां पहुंचते ही सुधा ने जैसे ही पति और शिवम का ललूलुहान शव देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। वहीं, गंभीर रूप से घायल सत्यम को देखते ही वह बिलखते हुए बेहोश हो गईं। उन्हें किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला।

 
विज्ञापन

7 of 12
शिवम त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम नीम करौरी जाने के लिए तीनों ने कराई थी टिकट
नौबस्ता थानाक्षेत्र के विराट नगर चौकी के सामने सड़क पर सरेशाम हुई पिता शिवनारायण त्रिवेदी और पुत्र शिवम की चाकू मारकर नृशंस हत्या की सूचना जैसे ही घर पर पत्नी सुधा को हुई तो वह आपा खो बैठीं। 

 

8 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन और पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कहना था कि अरे ये क्या हो गया... सोमवार शाम नीम करौरी जाने के लिए तीनों ने टिकट कराई थी। रोजाना पूजा पाठ करते थे, बाबा की अध्यात्मिक पुस्तक भी हमेशा अपने पास रखते थे, फिर भी रक्षा नहीं हो सकी। इससे पहले वह रक्षाबंधन पर गए थे। अब हम किसके सहारे जिएंगे... हमे अकेले छोड़कर चले गए।

 

9 of 12
घटना के बाद बंद पड़ा मृतकों का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 साल से काम कर रहे पति ने बेटों को भी लगाया
बुजुर्ग महिला सुधा ने बताया कि पति मूलरूप से महाराजपुर थानाक्षेत्र के सिकठियापुरवा के अलावलखेड़ा के रहने वाले थे। वहीं उनका मायका बिधनू के हरबसपुर गांव में है। उन्होंने बताया कि उनके पति बीते 30 वर्षों से कनक मार्बल में काम करते चले आ रहे थे। 

 

10 of 12
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चों को पति ने काम पर लगा लिया था। पति और दोनों बेटे पत्थर की नापजोख और सेल्स का काम देखते थे। उनके पति और बच्चे घर से दुकान और दुकान से घर तक का मतलब रखते थे। किसी ने उनका क्या बिगाड़ा था कि इतनी बेरहमी से हत्या कर दी। 

11 of 12
मृतक बेटा शिवम त्रिवेदी और पिता शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करन, उत्सव फरार, पांच टीमें तलाश में लगी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिता और बेटे की हत्या करने में श्यामनगर के शिवा वर्मा, नौबस्ता निवासी करन वर्मा और उत्सव अवस्थी शामिल हैं। जिनमें से शिवा को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

 
विज्ञापन

12 of 12
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, दोनों अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें तलाश में लगी हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और पांच टीमों को लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें