चार जुलाई को कानपुर में बर्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती हत्याकांड में मुंबई से लाए गए मास्टरमाइंड सैन्यकर्मी राहुल उत्तम से सोमवार को पुलिस ने बर्रा थाने में छह घंटे तक पूछताछ की। राहुल ने पुलिस को बताया कि मुख्य साजिशकर्ता आकांक्षा उर्फ कोमल है। मैंने तो सिर्फ उसका साथ दिया था। कोमल से कहा था कि दोनों को मत मारो फंस जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने पूछताछ पूरी करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) का गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर गला रेत डाला था। प्रॉपर्टी की लालच में हत्या की गई थी। वारदात की साजिश गोवा में मिलिट्री इटेलीजेंस में तैनात रोहित के भाई राहुल उत्तम ने रची थी।
विज्ञापन
2 of 8
आऱोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात पुलिस राहुल को ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाई थी। सोमवार को डीसीपी साउथ/क्राइम सलमान ताज पाटिल, एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित
- फोटो : एएनआई
ग्रुप कॉल पर करते थे बात
राहुल ने बताया कि उसने रोहित और कोमल की कभी भी सीधी बातचीत नहीं कराई। जब भी कोमल और रोहित को बात करानी होती थी तो वह व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल करता था ताकि दोनों की मिलीभगत का किसी को पता न चले।
4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
छुट्टी पर आने के बाद मिला था कोमल से
राहुल ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अवकाश पर घर आया था और 17 मई को लौटा था। इस दौरान उसने कर्रही रोड निवासी एक रिश्तेदार के घर पर कोमल से मुलाकात की थी। कई घंटे साथ बिताए थे।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
तभी कोमल ने उससे कहा कि माता-पिता उसे प्रताड़ित करते हैं। सारी संपत्ति भाई को दे देंगे। फिर उसे पूरे परिवार की हत्या का प्लान बताया। ऐसा करने के लिए उसे मना भी लिया। वारदात के 20 दिन पहले उसने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : एएनआई
होगा तीनों का आमना-सामना
थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि राहुल और आकांक्षा के बयानों में विरोधाभास है। तीनों का आमना सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
Kanpur Double Murder
- फोटो : ट्विटर
राहुल से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में हाजिर कराकर जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों रोहित, राहुल और आकांक्षा की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए मंगलवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। - विकास पांडेय, एसीपी गोविंद नगर
कोमल हत्या की जिद पर अड़ी थी
राहुल ने बताया कि कोमल उर्फ आकांक्षा अपने माता-पिता और भाई की हत्या करने की जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि अगर वह तैयार नहीं होगा तो वह खुद उनका कत्ल कर देगी और उससे दोबारा नहीं मिलेगी। दबाव में उसने रोहित को तैयार कर आकांक्षा के पास भेजा था। आकांक्षा अपने परिवार को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी।