फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां से बात करने पर भी पीटता था 'कसाई बाप', चोरी छिपे करती थीं बात; जुड़वां बहनों की हत्या में एक और खुलासा

Tue, 21 Apr 2026 12:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या करने वाले पिता को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पिता अपनी बच्चियों को अपार्टमेंट के अन्य बच्चों से बोलने और संग खेलने पर डांटता था। बच्चियों के बाहर खेलने पर रोक थी। साथ ही मां से बात करने पर पीटता थी। बच्चियां चोरी छिपे मां से बात करतीं थीं।
विज्ञापन
1 of 14
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में जुड़वां बच्चियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या के बाद उनके आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा के परिवार ने भी उससे दूरी बना ली है। रेशमा ने गया में रहने वाले अपने जेठ राजीव को जब वारदात की जानकारी दी तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि शशिरंजन ने जो किया उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कानपुर आने से भी इन्कार कर दिया।

हत्यारोपी की पत्नी रेशमा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने जेठ राजीव को ही फोन कर वारदात की सूचना दी थी। फोन पर उन्होंने जेठ को रोते हुए बताया कि शशिरंजन ने दोनों बेटियों की नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

2 of 14
इसी सोसायटी में की गई जुड़वां बहनों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी शशिरंजन के बड़े भाई राजीव ने कानपुर आने से किया इन्कार
इस पर जेठ ने बस इतना ही कहा कि जो हुआ बहुत दुखद है। उसका उन्हें अफसोस है लेकिन वह कानपुर नहीं आ पाएंगे। शशिरंजन से कोई संबंध न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इस मामले में दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 14
बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेशमा ने बताया कि सास गीता मिश्रा का निधन फरवरी 2014 में हुआ था। मां की मौत के बाद न कोई बिहार गया और न वहां से कोई परिजन कानपुर उनके घर आया था। 

4 of 14
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्यार भरी 'कैद' में थीं जुड़वां बहनें, बाहर खेलने पर थी रोक
कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब परिवार के भीतर के माहौल को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बच्चियों की मां रेशमा और घर के आसपास के लोगों के अनुसार, हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था। बाहर से देखने पर यह सब 'ख्याल' जैसा लगता था लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है।

 
विज्ञापन

5 of 14
बिलखती मां से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस घर में शनिवार शाम तक जुड़वां बहनों की हंसी गूंजती थीं, सोमवार दोपहर वहां सन्नाटा पसरा दिखा। चुभने वाले सन्नाटे में बैठी रेशमा दोनों बेटियों का जिक्र करने पर बिलख पड़ती हैं। बोली, बच्चियों को अपार्टमेंट के अन्य बच्चों के संग खेलने की छूट नहीं थी। अगर वे बाहर जाने या किसी से ज्यादा बातचीत करने की कोशिश करतीं, तो उन्हें डांट पड़ती थी। 
 
विज्ञापन

6 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी डर से दोनों अधिकतर समय फ्लैट के अंदर ही रहती थीं। अपार्टमेंट के अन्य बच्चे उन्हें अक्सर बुलाने की कोशिश करते थे, लेकिन या तो मना कर देतीं या फिर उन्हें आने की अनुमति नहीं मिलती थी। 
विज्ञापन

7 of 14
बिलखती मां को संभलती पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेशमा ने कमरे के एक कोने में खड़ी साइकिल की ओर इशारा कर कहा कि बेटियों की जिद पर पिता ने ही यह दिलाई थी, लेकिन इसे चलाने की इजाजत भी फ्लैट के भीतर ही सीमित थी। बच्चियां अपार्टमेंट के बाहर खुले परिसर में साइकिल चलाने की इच्छा जताती थीं लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जाती थी। दोनों बच्चियां अक्सर लॉबी या कमरे के भीतर ही साइकिल चलाती थीं।

8 of 14
रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां से बात करने पर पीटता चोरी छिपे करतीं थीं बात
रेशमा ने बताया कि आरोपी दोनों बेटियों को उनसे दूर रखता था। बेटियां उनसे बात करना भी चाहें तो पति उन्हें रोक देता था। उसकी डांट का डर ऐसा था कि उसके कहीं बाहर जाने पर भी बेटियां उनके पास आने में डरती थीं। 

9 of 14
इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहती थीं पापा कैमरे से मोबाइल पर देख लेंगे तो पिटाई करेंगे। बताया कि जब पति शशिरंजन कई दिन के लिए चंडीगढ़ जाता था। तो बेटियां उनके पास रहती थीं। हालांकि कैमरे की निगरानी का डर उन्हें तब भी सताया करता था। साथ खाना खाने के दौरान बेटियां उनसे अक्सर बात कर पाती थीं। ज्यादातर समय वह पिता के कमरे में ही रहती थीं।

10 of 14
इसी कमरे में हुई थी बच्चियों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
कानपुर में जुड़वां बेटियों का कत्ल

कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात पिता शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने एक-एक कर दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने वारदात से पहले बच्चियों को नशीली दवा भी खिलाई थी। पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद है।

 

11 of 14
जानकारी देते बच्चियों की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड के डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने तड़के खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चियों के रक्तरंजित शव बेडरूम की फर्श पर पड़े मिले। पुलिस ने दूसरे कमरे में छह साल के बेटे संग सो रही मां रेशमा को जगाकर हत्याकांड की जानकारी दी तो वह बदहवास हो गईं। 

 

12 of 14
कमरे में लगा कैमरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बेटियों की हत्या का कारण नहीं कबूला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने पुलिस के सामने बेटियों की हत्या का कारण नहीं कबूला है। लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता का त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल में जी-4 फ्लैट है। 

 

13 of 14
बिलखती मां को संभालती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने 2014 में मंदिर में किया था प्रेम विवाह
इसे उन्होंने मूलरूप से बिहार के गया निवासी शशिरंजन को 19 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दे रखा है। शशिरंजन चंडीगढ़ की एक दवा कंपनी में सेल्स मैनेजर है। उसने स्वरूपनगर स्थित पार्लर में काम करने वाली मूलरूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी रेशमा से वर्ष 2014 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था। 

 
विज्ञापन

14 of 14
आरोपी पिता और रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कक्षा पांच में पढ़ती थीं दोनों बेटियां 
दोनों के जुड़वां बेटियों के अलावा बेटा रुद्रव उर्फ गन्नू (6) है। दोनों बेटियां कक्षा पांच में पढ़ती थीं। रविवार तड़के 4:32 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर शशिरंजन ने फोन कर जुड़वां बेटियों की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में हत्यारोपी पिता फर्श पर शवों के पास बैठा मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें