कानपुर में ककवन के फत्तेपुर गांव में 13 जनवरी की रात बुजुर्ग दंपती छम्मी लाल (78) और इमरती देवी (75) की हत्या कर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने फरार 50 हजार के इनामी एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान औरैया निवासी विपिन के रूप में हुई है।
डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि आरोपी विपिन मुख्य साजिशकर्ता हिमांशु का मित्र है। इसने अपने साथियों औरैया के एरवाकटरा निवासी विवेक कुमार यादव, औरैया के बीएससी छात्र ईशू उर्फ अखिलेश, नगला वीजा निवासी शिशु यादव उर्फ अभिषेक और अछल्दा निवासी अतुल कुमार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
13 जनवरी को बीडीसी राजकुमार के पिता छम्मी लाल और मां इमरती देवी की हत्या कर नकदी समेत 10 लाख के जेवरा लूट ले गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता हिमांशु और विपिन फरार थे।