कानपुर के रुद्रा अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी के बेटे संभव की मौत के मामले में जांच जारी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद संभव का शव पहुंचा घर तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान हर आंख नम हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम में सामने आया कि शव पर 17 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में कारोबारी के बेटे संभव के शव का पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार संभव के शरीर पर 17 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गई जबकि छाती और पसलियों के साथ हाथ की हड्डियां टूट गई थीं। पसलियों की टूट्टी हड्डियां फेफड़े, लिवर और हार्ट में जा घुसी थीं। इससे तीनों अंग पंक्चर हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
बेटे का शव देख पिता की हालत बिगड़ी
कारोबारी पिता विशाल खंडेलवाल रविवार सुबह कुछ परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां इकलौते बेटे का कपड़े में लिपटा हुआ शव देख फफक पड़े। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत घर लेकर पहुंचे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चाचा नीलेश ने निभाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
संभव के पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पापा से बोला था फ्रेंड से मिलने जा रहा हूं
चाचा नीलेश खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को संभव ऑफिस में बैठा था। पापा से बोला फ्रेंड से मिलने जा रहा है। दो बजे करीब गया और पौने चार बजे रुद्रा ग्रींस से उसी के मोबाइल नंबर से पिता के पास घटना की सूचना आई। उन्होंने बताया कि मामले में संदेह तो है... मोबाइल के मैसेज, कॉल डिलीट किए जाने की बात कही जा रही है इसकी पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 14
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज भी जुटाए
अपार्टमेंट के लोग ज्यादातर सीढ़ियों से ही आते-जाते थे। बताया जाता है कि यही वजह थी कि सीसीटीवी कैमरे भी काफी कम लगे थे। इसके बाद भी मुख्य गेट से लेकर ग्राउंड फ्लोर और युवती के फ्लैट के आसपास लगे 4-5 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस ने जुटाए हैं। तहरीर मिलने के बाद इन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
4 of 14
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि संभव के परिजन किसी आरोप की कोई तहरीर देते हैं तो स्थिति और साफ करने के लिए सीन रीक्रिएट भी कराया जा सकता है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही युवती के नाना भी कानपुर आ गए थे।
विज्ञापन
5 of 14
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार देर रात तक पुलिस ने फ्लैट में किसी को जाने नहीं दिया लेकिन बाद में फॉरेंसिक जांच पूरी होने के आद युवती के नाना-नानी को फ्लैट की चाबी दी गई। रविवार को पूरे दिन नाना-नानी ने पुलिस के अलावा किसी के लिए गेट नहीं खोला।
विज्ञापन
6 of 14
विलाप करते संभव के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव की मौत पर उमड़ा हुजूम, हर आंख नम
कानपुर के कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत की सूचना पर रविवार सुबह घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता व शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी पिता विशाल को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 14
विलाप करते संभव के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद दोपहर शव घर पहुंचा तो संभव की मां और बहन बदहवास हो गईं। करीब आधे घंटे बाद शव को भैरव घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम नजर आई।
8 of 14
संभव के पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा संस्कारवान बेटा नहीं देखा
घर पर जुटे लोगों में हर कोई संभव के मिलनसार व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव की तारीफ कर रहा था। पड़ोसी रागेंद्र के मुताबिक, संभव आज के दौर के युवाओं के लिए नजीर था। धन-वैभव का तनिक भी घमंड नहीं था। देखते ही मुस्कुरा कर नमस्ते करता था। सबसे बड़ी बात किसी भी तरह के नशे से दूर था।
9 of 14
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके साथ ऐसा हो जाएगा सोचा न था। वहीं संभव की मौत से घर और फैक्टरी में काम करने वाले कर्मी भी गमगीन दिखे। बोले, संभव बिल्कुल अपने पिता पर गया था। करीब दो साल से व्यापार में हाथ बंटा रहा था। कभी किसी को नाम से नहीं पुकारा। हमेशा भइया और दादा करके ही बात करता था।
10 of 14
मां-पिता के साथ संभव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाली की झालर नहीं उतरी, लेकिन चिराग बुझ गया
कारोबारी विशाल के बंगले को दिवाली पर विशेष तौर पर झालरों से सजाया गया था। मुख्य गेट दीपों की झालर लगाई गई थीं जो अभी उतरी नहीं थीं। ऐसे में संभव की मृत्यु होने पर लोगों के मुंह से निकल पड़ा कि अभी तो घर की झालर तक नहीं उतरी थीं और घर का चिराग बुझ गया।
11 of 14
इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिचित जता रहे अनहोनी की आशंका
संभव की मौत पर विशाल के परिचित किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि छठी मंजिल से गिरने के बावजूद उसके शरीर पर बाहर की ओर कोई चोट के निशान नहीं हैं, घड़ी भी नहीं टूटी। चश्मे का सिर्फ एक सीसा निकल कर अलग हुआ है। वहीं चैट डिलीट होना भी लोगों में संदेह पैदा कर रहा है।
12 of 14
संभव की मौत के बाद गमगीन पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या, हादसा या आत्महत्या... तीनों बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
कानपुर के बिठूर रोड की बड़ी रेजीडेंसी में शुमार रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरे कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप, संभव के मोबाइल के व्हाट्सएप की पिछली चैट डिलीट मिली हैं। शनिवार को लड़की ने दो बजे आखिरी मैसेज किया है कि डोंट कम...। इसी के बाद उसके नीचे गिरने की जानकारी मिली। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
13 of 14
इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन के मुताबिक, संभव अपार्टमेंट पहुंचा है जहां उसके साथ मारपीट की गई है, इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। मैसेज की जानकारी मिलने के बाद अपार्टमेंट वासी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं संभव और लड़की के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ हो जिसके चलते उसने छलांग लगा दी। हालांकि लड़की के परिजन कह रहे हैं कि वालीबॉल खेलते हुए संभव का पैर फिसल गया। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि हकीकत सामने आ सके।
संभव की मौत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25 मार्च को रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गिरकर हो चुकी है मौत
इसी अपार्टमेंट के टॉवर तीन के 8 बी में रहने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी शगुन कटियार (42) की गिरकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को बालकनी में हाथों के निशान मिले थे।