फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीएमए ने जीता अंडर-15 लीग का खिताब

Tue, 05 Feb 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्री अग्रवाल साड़ीज केसीए अंडर-15 लीग का खिताब केडीएमए टीम ने जीता। ग्रीनपार्क में सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में केडीएमए ने कानपुर साउथ की टीम को 27 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


केडीएमए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। निखिल यादव ने नाबाद 108, आदर्श सिंह ने 44 रनों की पारी खेली। कानपुर साउथ एकेडमी की टीम 32.1 ओवरों में 162 रन ही बना सकी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो पिक
अमन चौहान ने 35, सार्थक लोहिया ने 32, प्रिंस ने 23 रन बनाए। केडीएमए के निखिल यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार राहुल कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आकाश कुमार को मिला। रमाकांत, अनिल कामथान, एसएन सिंह, संजय तिवारी, अरुण अवस्थी, आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें