कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसके बाद भी सवारी वाहनों में ठूंस-ठूंसकर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। संक्रमण न फैले इस वजह से सवारी वाहनों में क्षमता से आधे ही यात्रियों को बैठाने के आदेश हैं। इसके बाद भी ऑटो-टेंपो और बस वाले पुलिस के सामने ही ओवरलोड वाहन लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में संक्रमण तो फैलेगा ही।
विज्ञापन
2 of 5
कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो में तीन, टेंपो में सात सवारियां बैठाने की अनुमति होती है। कोरोना के चलते ऑटो में दो, टेपों में पांच और बसों में आधे यात्री ही बैठाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन इसका जरा भी पालन नहीं हो रहा है। ऑटो वाले छह तो टेंपो वाले नौ यात्रियों को बैठाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल बसों का है। तीन लोगों की सीट पर चार, दो लोगों की सीट पर तीन यात्री बैठते हैं। इस संबंध में डीसीपी यातायात बीबीजीटीएस मूर्थी ने बताया कि चुनाव के चलते ज्यादातर फोर्स शहर के बाहर है। फोर्स आने पर पूरे शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी
- फोटो : अमर उजाला
पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं चालक
नौबस्ता चौराहे पर आम दिनों की तरह ही ऑटो, टेंपो चालक सवारियों को भरकर आवागमन करते नजर आए। चौराहे पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस को इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिखा। टेंपो में आठ सवारियां बैठी नजर आईं। ऑटो में पीछे की सीट पर किसी ने तीन तो किसी ने चार सवारियां बैठा रखी थीं। वहीं, यात्रा करने वाले भी बेफिक्री से घूमते दिखे।
यात्री भी नहीं कर रहे नियमों का पालन
सीटीआई चौराहे से घंटाघर और विजय नगर की ओर जाने वाले ऑटो, टेंपो की भी स्थिति खराब नजर आई। चालकों ने मनमाफिक सवारियां भरीं। इस दौरान यात्री भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिखे। कई यात्री तो बिना मास्क के थे।