नमरा हत्याकांड में पुलिस को छानबीन में पता चला है कि नमरा ने शहवान से निकाह करने के बाद पिता शहंशाह खान, चाचा अफताब अहमद खान व परिवार के अन्य लोगों से अपनी व पति की जान को खतरा बताया था। पिछले साल 28 जुलाई को कल्याणपुर थाने में दिए गए शिकायती पत्र में नमरा ने लिखा था कि 22 जुलाई को उसके पिता, चाचा व अन्य लोगों ने उसके घर आकर दांपत्य जीवन बर्बाद करने की धमकी दी थी। इससे वह और उसके पति भयभीत हैं।
विज्ञापन
2 of 13
पुलिस की छानबीन में मिला लव लेटर
- फोटो : अमर उजाला
नमरा ने यह भी लिखा था कि उसके पिता व बाबा टाउन एरिया के 40 वर्ष से चेयरमैन रहे हैं। इस वजह से उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि नमरा के पिता व अन्य लोगों के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिए जाने की बात सामने आई है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस की छानबीन में मिली डायरी
- फोटो : अमर उजाला
नमरा के परिजन उससे नाराज थे। उसकी घरवालों से बातचीत नहीं होती थी। नमरा को अब यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। वह सभी शिकवे गिले दूर कर अपनी जिंदगी की खुशियां बांटना चाहती थीं। यही वजह है कि शहवान व नमरा जून या जुलाई में रिसेप्शन करने वाले थे। इसमें नमरा ने अपने माता-पिता और भाई बहनों को बुलाने की तैयारी की थी।
4 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
ये बातें नमरा की बुआ ने बताईं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 16 जून को बांगरमऊ में ही एक रिसेप्शन है। इस बारे में नमरा ने अपनी छोटी बहन खुशी को फोन किया था। उसने कहा था कि वह रिसेप्शन में शरीक होने जरूर आएंगी। साथ ही कहा था कि वह जल्द अपने रिसेप्शन का कार्ड देने के लिए पिता व मां से मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
फ्लैट में चाहे बेडरूम हो या फिर डाइनिंग हॉल। हर जगह शहवान और नमरा की फोटो, टेडी बियर, चॉकलेट, लव बैंड आदि मौजूद हैं। एक कोने में नमरा की बहन खुशी की फोटो रखी है। ये सब देखकर नमरा के पिता शहंशाह की आंखें नम हो गईं। लड़खड़ाती जुबान से वह कह रहे थे कि इतने प्यार और मोहब्बत के बाद ऐसा दर्दनाक अंजाम कैसे हो सकता है। शहंशाह के मुताबिक नमरा बहन खुशी से बहुत प्यार करती थी।
विज्ञापन
6 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा के परिजनों ने बताया कि वह कुछ समय से गोविंद नगर स्थित ग्लोबल कोचिंग में बतौर डायरेक्टर बैठती थी। उसने अपनी बहन से बताया था कि वह एक अपनी निजी कार खरीदने वाली है। साथ ही वह जल्द ही पासपोर्ट बनवाकर शहवान के साथ विदेश भी घूमने जाएगी। यही वजह है कि हाल में ही उसने हाईस्कूल की मार्कशीट दोबारा बनवाई थी।
विज्ञापन
7 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
केशवपुरम में सोमवार देर रात पत्नी नमरा की हत्या कर आत्महत्या करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान के मामले में जांच-पड़ताल जारी है। शुक्रवार शाम नमरा के परिजन पुलिस के साथ केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट में शहवान केफ्लैट (612 नंबर) पहुंचे। एक घंटे तक चली छानबीन के दौरान फ्लैट से बरामद एक सामान्य मोबाइल फोन, डायरी और नमरा का शहवान के लिए लिखा पत्र पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
8 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शाम करीब पांच बजे नमरा के पिता शहंशाह, ताऊ महताब, चचेरा भाई मारुभ, चाचा आसिफ और बुआ कल्याणपुर थाने पहुंचे। कुछ देर तक रुकने बाद एएसपी आदित्य लाहंगे, सीओ अजय कुमार सहित कल्याणपुर पुलिस उनको लेकर नागेश्वर अपार्टमेंट पहुंची। तलाशी के दौरान शहवान के फ्लैट के बेडरूम से बंद हालत में एक मोबाइल फोन मिला। इसमें एक सिम पड़ा था। पुलिस को उम्मीद है कि शायद इस नंबर से कुछ अहम सुराग मिल जाए।
9 of 13
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहवान के फ्लैट के सामने राजा भईया निरंजन का फ्लैट है। वह रेलवे में टीटीई हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि शहवान और नमरा काफी रिजर्व रहते थे। कभी भी मारपीट या झगड़े जैसी जानकारी नहीं हुई। दोनों शांति से रहते थे।
सीओ ने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। गार्ड ने बताया कि अपार्टमेंट में जो लोग पैदल आते-जाते हैं, उनकी एंट्री रजिस्टर में नहीं होती है। बाइक या कार से आने जाने वालों की एंट्री की जाती है। पुलिस अपार्टमेंट के आसपास की बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे खोजती रही। सीओ के मुताबिक दो कैमरे मिले हैं, उसके फुटेज जल्द इकट्ठा किए जाएंगे।
फ्लैट से बरामद डायरी में कोचिंग के हिसाब किताब से लेकर कुछ अन्य जानकारियां भी लिखी हुई हैं। सीओ ने बताया कि घटना के वक्त सुसाइड नोट लिखी डायरी पुलिस के पास पहले से ही है। अब इस डायरी को भी एक्सपर्ट को भेजा जाएगा, जिससे दोनों डायरी में लिखी हैंडराइटिंग का मिलान हो सके।
पुलिस के पास अब तक सिर्फ नमरा का एक मोबाइल नंबर था, जिसकी सीडीआर निकाली गई थी। नमरा के पिता ने एक और मोबाइल नंबर पुलिस दिया है। शहंशाह खान ने कहा कि नमरा के शरीर पर जिस तरह के जख्म थे और हाथों की अंगुलियों के नाखून घिसे थे, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उसने संघर्ष भी किया। पर, वह नाकाम रही और हत्यारे ने उसे मार डाला। ऐसी हैवानियत सहवान अकेले नहीं कर सकता।
नमरा के पिता शहंशाह ने बताया कि शहवान ने अपनी काबिलियत के दम पर पूरी प्रॉपर्टी बनाई और नाम कमाया। इस पहलू पर भी जांच होनी चाहिए कि नमरा और शहवान की मौत से किसको-किसको फायदा हो रहा है। शायद इसमें चौंकाने वाला खुलासा हो। इस पर पुलिस का कहना था कि जिन सवालों को शहंशाह ने उठाया है, उनकी गहनता से पड़ताल की जाएगी। पिता ने कहा कि नमरा ने शहवान के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था और शहवान ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच प्यार किस कदर था। इसलिए ये बात गले नहीं उतर रही है कि शहवान नमरा का हत्या कर देगा और खुद आत्महत्या कर लेगा। यहीं पर मुझे साजिश लग रही है।