यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमले किए। इस दौरान इमरान ने अखिलेश यादव और मायावती को लेकर भी कई तंज कसे। इमरान ने एक ओर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की तो दूसरी ओर भाजपा और सपा-बसपा को नसीहत दे डाली। इमरान के इन बयानों के बाद सियासी भूचाल मचने के कयास लगाए जा रहे हैं।
आगे पढ़िए इमरान के 10 बड़े बयान....
विज्ञापन
2 of 11
सभा को संबोधित करते शायर इमरान प्रतापगढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
1 -इमरान ने कहा कि यह भी समझ लीजिए फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के आलाकमान की नजर है। अमेठी व रायबरेली को छोड़ दें तो यह पहला जिला है जहां प्रियंका दो बार आई हैं। एक ओर माया के सामने हाथ बांधकर खड़ा रहने वाला प्रत्याशी है, बहनजी से पूछेगा बोलूं कि न बोलूं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी है, दो बार प्रियंका खुद आ गईं। मजबूत इंसान पर दांव लगाओ। वैसे भी गठबंधन प्रत्याशी पांच साल हाथी के दाम वसूल करेगा। पांच साल हाथी को चारा भी तो खिलाना है। काम कहां होगा।
विज्ञापन
3 of 11
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
2- एक तानाशाह इस मुल्क को अपनी सनक में बर्बाद करना चाहता है।
4 of 11
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
3- गठबंधन दस-बीस सीट जीत भी गई तो क्या होगा। वह कांग्रेस से ही मिलेगी। अरे भाई नुकसान क्यों कर रहे हो जब डायरेक्ट दिल्ली पहुंच सकते हो तो लखनऊ क्यों जाना चाहते हो।
विज्ञापन
5 of 11
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
4- इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि लड़ाई केवल कांग्रेस व भाजपा में है। गठबंधन को चुनना बेकार है। वैसे भी इतनी धूप में साइकिल पंचर हो जाती है, हाथी साए में बैठ जाता है, कमल मुरझा जाता है। यदि कोई हमेशा साथ रहता है तो वह आपका पंजा।
विज्ञापन
6 of 11
अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
5- जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भैयाजी-बहनजी की तरफ देखने से तो अच्छा है, कांग्रेस के भाई-बहन को देखो।
6- एक तानाशाह जो बेखबर रहता है नजीब की मां के रोते देखकर, खामोश रहता है कयूब खां की मां की चीखें सुनकर, सोलह साल के हाफिज जुनैद के मारे जाने पर चुप रहता है। ऐसे तानाशाह को हटाने के लिए राहुल के साथ खड़ा हूं।
7- गठबंधन के लोग आएं और कहें कि बंटना मत वरना गठबंधन हार जाएगा तो उनसे कह देना इमरान आया था कह रहा था कि अखिलेश के लोगों को बांटना मत वरना हिंदुस्तान हार जाएगा। यह हिदुस्तान की लड़ाई है।
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत के नाम पर देश की जनता से मोदी वोट मांग रहे इससे खराब बात क्या हो सकती है। उन्हें गोरखपुर में हुए 76 बच्चों की मौत पर भी वोट मांगना चाहिए। मोदी ने महाराष्ट्र में 16 जवानों की शहादत का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने गठबंधन को ठगबंधन करार दिया।