फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक हत्याकांड: आईआईटी इंजीनियर ने बेरहमी से की थी सपा नेता की बेटी की हत्या, हुआ ये खुलासा

Sun, 05 May 2019 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नमरा और शहवान (फाइल फोटो)
कानपुर में कोचिंग संचालक शहवान और उसकी पत्नी की हत्या का मामला सुलझने से ज्यादा उलझता जा रहा है। सपा नेता की बेटी का कत्ल करने के बाद आईआईटी इंजीनियर शहवान ने सल्फास खाया था। अब हर रोज इस हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नमरा का निकाह दो बार नहीं, बल्कि एक ही बार बांगरमऊ उन्नाव में मोहम्मद सहवान के साथ हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पहला निकाहनामा फर्जी था। परिवार पर दबाव बनाने के लिए नमरा और सहवान ने फर्जी निकाहनामा तैयार किया था। फर्जीवाड़े को खुद दोनों ने लिखित में स्वीकारा था। इसके बाद दोनों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ था। पिछले साल जून-जुलाई में नमरा के पिता शहंशाह खान को दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी हुई थी। इसका उन्होंने विरोध किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
जुलाई 2018 के अंत में नमरा और सहवान ने शहंशाह को बताया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। 21 जुलाई की तारीख का निकानामा भी शहंशाह को दिया था। इसको लेकर उनकी नमरा से काफी बहस हुई थी। शहंशाह ने बताया कि निकाहनामा के बारे में तहकीकात की तो आशंका हुई कि उसे फर्जी तरीके से तैयार किया गया है।

 

4 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा से पूछने पर पता चला कि उन पर दबाव बनाने के लिए फर्जी निकाहनामा तैयार किया था। हालांकि बाद में वह दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। पिछले साल 27 सितंबर को बांगरमऊ उन्नाव में शहर काजी हाफिज फिरोज ने नमरा व सहवान का निकाह कराया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
ये फोटो नमरा और शहवान के कमरे की है जो बता रही है दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते थे
इसी दिन दोनों ने मिलकर एक शपथ पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई वाला निकाहनामा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है। नमरा केपिता ने बताया कि 21 जुलाई वाले निकाहनामा में सहवान के भाई इरफान के बतौर वकील दस्तखत थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
अन्य दोनों भाई इमरान व जिबरान गवाह थे। इससे शहंशाह को पता चला था कि निकाहनामा फर्जी है। जानकारों के मुताबिक इस फर्जीवाड़े केलिए सहवान को जेल तक जाना पड़ सकता था। इसलिए वह 27 सितंबर को निकाह करने के लिए तुरंत तैयार हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें