यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साध्वी को जिताने के लिए किसी को आने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि देश भर में मोदी मोदी का नारा अंतर्मन से गूंज रहा है, जो कि आशीर्वाद का नारा है।