फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक हत्याकांड: पहली पत्नी ने खोले कई राज, बोलीं- गुस्से में कुछ भी कर सकता था सहवान

Sun, 05 May 2019 05:08 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
समराना, नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के केशवपुरम में सोमवार देर रात पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान के मामले में पुलिस ने अब साजिश के बिंदु पर पड़ताल शुरू की है। शनिवार को पुलिस ने सहवान की पहली पत्नी समराना, भाई इरफान और उसके ससुर व नौकरानी राधा से कई घंटे तक पूछताछ की।

समराना के मुताबिक सहवान गुस्से में कुछ भी कर सकता था। इसके पहले एसएसपी अनंत देव घटनास्थल केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे।
विज्ञापन

2 of 5
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस ने समराना से जब सहवान के व्यवहार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बहुत कम बोलते थे। वह जब भी कुछ कहते थे तो उसे करना पड़ता था। इंकार करना उनको पसंद नहीं था।

पुलिस ने समराना से पूछा, क्या सहवान नमरा की हत्या कर सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि सहवान को बहुत गुस्सा आता था। उस वक्त वह कुछ भी कर सकते थे। समराना ने स्पष्ट कहा कि सहवान हत्या भी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी तीसरे के शामिल होने की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कार से टैब बरामद, लैपटॉप कब्जे में लिया
पुलिस सहवान केभाई इरफान को लेकर नागेश्वर अपार्टमेंट गई थी। यहां पर पुलिस ने सहवान की जैगुआर और एनडेवर कार की तलाशी ली। एनडेवर से एक टैब बरामद हुआ है। पूछताछ में इरफान ने बताया कि कोचिंग में सहवान इसी टैब से पढ़ाते थे। उसकेबाद पुलिस ने सहवान की कोचिंग से उसका लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।

4 of 5
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी थी
सहवान के भाई इरफान को घटना की जानकारी सुबह साढ़े सात बजे हो गई थी। उसने सूचना दस बजे दी थी। उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने उसकेमायके गया था। वापस आने के बाद पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसके ससुर मोहम्मद इकबाल से इस बात की पुष्टि की कि इरफान उनकेघर गया था। इरफान का कहना था कि वह डर गया था। इसलिए समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है।

निकलवाई सीडीआर 
पुलिस ने सहवान के दो और नमरा के एक मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई है। साथ ही सहवान केतीनों भाइयों समेत एक युवक की भी कॉल डिटेल निकाली गई है। सीओ अजय कुमार के मुताबिक जिस युवक की कॉल डिटेल खंगाली गई है, उससे नमरा की लंबी बातचीत है। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं सहवान के फ्लैट से पेन ड्राइव मिली, जिसमें केवल फिल्में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
कार की फिर हुई छानबीन
घटना के वक्त सहवान बिल्हौर में अचेत मिला था। पास में ही उनकी कार खड़ी थी। शनिवार को एएसपी आदित्य लाहंगे बिल्हौर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरी गाड़ी की दोबारा तलाशी करवाई। फिर कार से दस्तावेज बरामद हुए।

अभी तक की जांच में साफ है कि सहवान ने पहले नमरा को मारा और फिर खुद सुसाइड किया। फिर भी जो सवाल नमरा के परिजनों ने उठाए हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। जांच बाद हर पहलू स्पष्ट हो जाएगा। - अनंत देव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें