फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में शौहर की दूसरी शादी पर बवाल; पहली पत्नी ने लॉन में काटा बवंडर, मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा

Sun, 26 Jul 2026 11:31 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गुपचुप दूसरी शादी रचाने पहुंचे एक इंटीरियर कारोबारी की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। महिला ने खुद को कारोबारी की विधिवत पत्नी बताते हुए बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया और मंडप में ही शादी रुकवा दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
1 of 5
शौहर की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को उस समय भारी अफरातफरी मच गई, जब गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचाने पहुंचे एक इंटीरियर कारोबारी की पहली पत्नी अचानक मौके पर आ धमकी। पहली पत्नी ने अपने शौहर पर बिना कानूनी तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मंडप में ही जमकर हंगामा किया। लगभग 01 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और आरोपी दूल्हे शौहर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

2 of 5
शौहर की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : amar ujala

10 किमी दूर मैरिज लॉन पहुंचकर रुकवाया निकाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमनगंज निवासी इंटीरियर कारोबारी की बारात श्याम नगर के मैरिज लॉन पहुंची थी और निकाह की रस्मों की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच कारोबारी शौहर की पहली पत्नी अपनी बहन के साथ अचानक मैरिज लॉन पहुंच गई।

विज्ञापन

3 of 5
शौहर की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : amar ujala
पीड़ित महिला ने बताया कि उसे पड़ोसियों के जरिए शौहर की दूसरी शादी की भनक लगी थी। इसके बाद उसने शौहर और ससुर को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर वह तुरंत करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर मैरिज लॉन पहुंची और विरोध शुरू कर दिया।

4 of 5
शौहर की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : amar ujala

मैरिज लॉन में कागजात दिखाकर खोला राज, पुलिस ने दूल्हे को लिया हिरासत में

महिला ने लॉन में मौजूद वधु पक्ष और अन्य मेहमानों के सामने अपने विवाह से संबंधित कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत किए और खुद को कारोबारी की कानूनी पत्नी साबित किया। हंगामे के चलते शादी समारोह में मौजूद बारातियों और घरातियों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शौहर की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों और प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें