फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र, कल से होगी तेज बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Sun, 26 Jul 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में उमस और गर्मी के चलते बने निम्न दबाव के क्षेत्र से शनिवार को 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जुलाई महीने में अब तक सामान्य औसत 272.3 मिमी से अधिक यानी 304.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से 27 जुलाई से शहर में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कानपुर में उमस बढ़ते ही निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया और तेज हवा के साथ शनिवार को बारिश हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम विभाग की वेधशाला में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक जुलाई के सामान्य औसत से अधिक बारिश हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.3 मिमी है।  अब तक 304.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 27 से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून अभी सुस्त बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
जुलाई में सबसे अधिक बारिश1980 में हुई थी
जब गर्मी और उमस बढ़ती है, तो निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाता है।  इससे तेज हवाएं आती हैं। उनके साथ नमी भी बढ़ जाती है। इससे बादल बनते हैं और स्थानीय स्तर पर बारिश हो जाती है। बताया कि वर्ष 1971 से अब तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जुलाई के महीने में सबसे अधिक बारिश 806.3 मिमी वर्ष 1980 में हुई थी।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
निम्न दबाव बढ़ने से मौसम प्रणालियों में आएगा बदलाव
24 घंटे में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री घट गया। बादल छाए रहने से रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जुलाई से तेज बारिश की संभावना संबंधी चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव बढ़ने से मौसम प्रणालियों में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
इससे मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा। इससे प्रदेश स्तर पर तेज बारिश का अनुमान है।
  • अधिकतम- 33.3 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें