फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: 100 रुपये दे लारेब से बनवाई थी चाबी, इसलिए तोते की तरह जुर्म कबूलता गया सुब्रत

Sun, 27 Sep 2026 04:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। 100 रुपये देकर लारेब से चाबी बनवाई थी। सुब्रत और विशाल शुरुआत में पुलिस को गुमराह कर रहे थे कि चाबी गुमटी में शालू ने बनवाई थी। पुलिस कमिश्नर के झांसे में आकर आरोपी बेटा सुब्रत तोते की तरह जुर्म कबूलता गया।
विज्ञापन
1 of 11
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में निर्दोष होने के बावजूद जेल भेजी गई शालू जल्द ही जेल से आजाद हो सकती है। पुलिस की ओर से कोर्ट में शालू को निर्दोष बताते हुए नौ पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट पेश की है। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में चार प्रमुख बिंदुओं को आधार बनाया है।

सीपी रघुबीर लाल ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि शालू ने रतन ऑर्बिट के सुरक्षाकर्मी से विशाल को शुभम बताते हुए कहा था कि उसे अंदर जाने देना। इसके लिए सुब्रत ने ही शालू को यह कहकर मनाया था कि पिता विनीत विशाल से नाराज रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके फ्लैट पर आने की जानकारी से वो गुस्सा होंगे। विशाल की एंट्री से पहले फ्लैट के सीसी कैमरे सुब्रत ने ही बंद किए थे। फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी विशाल ने ही बनवाई थी। उसने दुकानदार को 100 रुपये भी दिए थे। शालू को इस बात की जानकारी नहीं थी। 

 
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शालू और विशाल से अलग-अलग पूछताछ हुई। हालांकि दोनों ने जो बयान दिए वह मैच हुए। शालू ने बताया कि चार सितंबर को उसने विशाल से जन्माष्टमी का सामान मंगाने के लिए फोन किया था। विशाल ने भी यही बयान दोहराए थे। सुब्रत के खिलाफ मिले साक्ष्यों को भी क्लोजर रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

4 of 11
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 रुपये देकर लारेब से बनवाई थी चाबी
सुब्रत और विशाल शुरुआत में पुलिस को गुमराह कर रहे थे कि चाबी गुमटी में शालू ने बनवाई थी। हालांकि, पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान साफ हुआ कि 80 फीट रोड पर बनारसी चाय वाले के बगल में स्थित गैराज के सामने लारेब से चाबी बनवाई गई थी।
 
विज्ञापन

5 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए सुब्रत ने 100 रुपये दिए थे। पुलिस ने जब लारेब को फोटो दिखाई तो उसने भी इस बात की पुष्टि की है। उस दौरान गाड़ी में शालू मौजूद थी। हालांकि सुब्रत ने उसे कहा था कि एक दुकान के ताले की चाबी खो गई है वही बनवानी है।
विज्ञापन

6 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर के झांसे में आकर तोते की तरह जुर्म कबूलता गया सुब्रत
कानपुर के हत्याकांड की साजिश रचने वाला दवा कारोबारी का बेटा सुब्रत गिरफ्तारी के बाद तोते की तरह अपना जुर्म कबूलता नजर आया। उसने मीडिया के सामने भी खुल कर एक-एक बिंदु विस्तार से बताया। उसके कबूलनामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। दरअसल, सुब्रत के अपना जुर्म कबूलने के पीछे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का बिछाया हुआ जाल था। सुब्रत उसमें फंसा और जेल तक पहुंच गया। निर्दोष शालू बाहर निकल सकेगी।
विज्ञापन

7 of 11
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, हत्याकांड के बाद पुलिस के पास सुब्रत के खिलाफ शुरू से ही मजबूत साक्ष्य थे। आरोपी और उसके बीच कॉल का ब्योरा (सीडीआर) भी था। बार-बार अपने बयान भी पलट रहा था। पुलिस कस्टडी रिमांड में विशाल ने भी कह दिया कि हत्या मैंने सुब्रत भइया के कहने पर की। उन्हीं के कहने पर शालू भाभी का नाम लिया। इसके बाद 23 सितंबर को सुब्रत को सीपी ने बुलवाया।
 

8 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ मजबूत साक्ष्य दिखाते हुए कहा कि तुम्हें जेल भेजा जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पर्याप्त सबूत पुलिस के पास हैं। विशाल ने भी तुम्हारा नाम ले लिया है। अगर तुम विस्तार से पूरी घटना बताओगे तो हम विवेचना में इस बात का जिक्र करेंगे कि तुम्हें मजबूर होकर अपने पिता की हत्या की साजिश रचनी पड़ी। यह सुन कर सुब्रत टूट गया। उसने सिलसिले वार ढंग से पूरी साजिश बतानी शुरू की।

 

9 of 11
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां अभी भी सुब्रत के समर्थन में
सुब्रत भले ही जेल चला गया हो लेकिन उसकी मां पुनीता अभी भी सुब्रत के समर्थन में हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने रिश्तेदारों से सुब्रत के लिए अच्छा वकील तलाशने के लिए कहा है।

10 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की पांच सितंबर देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। छह सितंबर सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।

 
विज्ञापन

11 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने छह सितंबर देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें