कानपुर के बस हादसे में घायल हुए आवास-विकास तीन अंबेडकरपुरम निवासी अभयराज सिंह और आराध्या सिंह भाई बहन हैं। आठ साल का अभयराज सिंह कक्षा एक का छात्र है, जबकि इसी स्कूल में कक्षा सात में उसकी बहन आराध्या भी पढ़ती है। हादसे में अभय के नाक में चोट आई है, जबकि आराध्या के आईब्रो पर चोट लगी है। अभय ने बताया कि हादसे के समय बहन के साथ बैठा था। बहन उससे टेबल सुन रही थी, अचानक एक जोरदार झटका लगा और पूरी बस लहरा गई।