कानपुर के श्याम नगर में बुधवार दोपहर ठेकेदार को जिंदा जलाने के मामले में गिरफ्तार बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव और उसके मुंशी राघवेंद्र तिवारी से पुलिस पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल नहीं की। पूछताछ में आरोपी एक ही बात कहते रहे कि ठेकेदार राजेंद्र को हम लोगों ने नहीं जलाया। राजेंद्र ने खुद ही आग लगा ली। काफी पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों को उस बयान को भी सुनाया जो राजेंद्र ने सांसें थमने से पहले दिया था। राजेंद्र के बयान का पुलिस ने वीडियो बनाया था, जिसमें वह शैलेंद्र और राघवेंद्र पर आग लगाने का आरोप लगा रहा था। यह वीडियो जब आरोपियों को दिखाया गया तो वे राजेंद्र को ही झुठलाते रहे। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आरोपी बिल्डर शैलेंद्र और उसका मुंशी राघवेंद्र तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाने में जब दोनों आरोपियों से डीसीपी पूर्वी और एसीपी कैंट ने कई घंटे तक पूछताछ की तो शुरुआत में दोनों ने राजेंद्र से मारपीट की बात कबूली कर ली, लेकिन बाद में वह उससे भी मुकर गए। शैलेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह और उनका पूरा परिवार घर के अंदर था।
विज्ञापन
3 of 7
बिल्डर के घर जाते हुए राजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
वह खुद पूजा कर रहे थे। तभी चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आए तो देखा कि राजेंद्र आग की चपेट में हैं। इसलिए तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके आगे शैलेंद्र ने कुछ नहीं बताया। यही बात दोहराता गया।
4 of 7
ठेकेदर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डर ने पेट्रोल डालकर ठेकेदार को जिंदा फूंका
आपको बता दें कि कानपुर के श्याम नगर में बुधवार दोपहर एक बिल्डर ने अपने घर के भीतर ही ठेकेदार को जिंदा फूंक दिया था। चार घंटे तक वह जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा। आखिर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
builder burnt alive contractor
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया कि 18 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस पूछताछ कर घटना के संबंध में और अधिक जानकारी जुटा रही है। लाल बंगला एनटू रोड स्थित एमईएस कॉलोनी में राजेंद्र पाल (59) का परिवार रहता है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में कार्यरत उनके बेटे अरविंद व पत्नी मीना पाल ने बताया कि राजेंद्र लेबर ठेकेदार थे।
विज्ञापन
6 of 7
builder burnt alive contractor
- फोटो : अमर उजाला
श्याम नगर डी ब्लॉक निवासी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ वह कई काम कर चुके थे। राजेंद्र को शैलेंद्र से 18 लाख रुपये लेने थे। शैलेंद्र पैसे नहीं दे रहा था। इसको लेकर करीब तीन साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राजेंद्र ने उसके पास काम करना भी बंद कर दिया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे राजेंद्र घर से निकले।
दोपहर करीब 12.30 बजे उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों और पुलिस ने शैलेंद्र के घर से राजेंद्र को निकाला और पहले कांशीराम और फिर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे राजेंद्र की मौत हो गई।राजेंद्र ने मृत्यु पूर्व बयान में भी दिए हैं।