फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Blast: आसमान में धूल का गुबार, धरातल पर चीख-पुकार, बारूद से धमाका...200 मीटर तक गिरा मलबा, देखें Photos

Wed, 24 Jan 2024 05:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके कंघी मोहाल में मंगलवार की दोपहर बारूद के तेज धमाके से मकान की छत व दीवारें उड़ गईं। इसके बाद चीख-पुकार मच गई और आसमान में सिर्फ धूल का गुबार दिखाई दे रहा था। चार सौ मीटर तक आवाज गूंजी, तो लोग भागे।

आसपास के रहने वालों के कान सुन्न हो गए। लोगों ने जर्जर मकान के ऊपरी हिस्से का मलबा हटाकर चारों लोगों निकाला। आसपास की जगह को रस्सी लगाकर सील कर दिया गया। देर शाम आवाजाही शुरू हो सकी। पुलिस ने मकान के दूसरे हिस्सों में रहने वाले किराएदारों से मकान खाली करा दिया।
विज्ञापन

2 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
धमाका इतना जबर्दस्त था कि ईंट के टुकड़े और लकड़ी की खिड़की 200 मीटर जा गिरीं। लोगों ने दहशत में अपने घर बंद कर लिए। नगर निगम की टीम ने मकान के नीचे पड़ा मलबा समेटा और पूरा मकान खाली कराने के बाद उसे सील कर दिया। जिस गली में ये हादसा हुआ, वहां स्थिति में तमाम मकान लगभग 50 साल पुराने हैैं। इनमें लोग कम किराया देने की वजह से अपनी जिंदगी दांव पर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
घनी आबादी में बारूद से धमाका, छत व दीवारें उड़ीं, चार घायल
बजरिया थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके कंघी मोहाल में मंगलवार की दोपहर बारूद के तेज धमाके से मकान की छत व दीवारें उड़ गईं। मलबे में दबकर मां-बटी समेत चार लोग घायल हो गए। फोरेंसिक और बीडीएस टीम को बारूद के कण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मकान को सील कर दिया गया है।

4 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
टीपू का है तीन मंजिला जर्जर मकान
कंघी मोहाल में टीपू का तीन मंजिला जर्जर मकान है। मकान के निचले हिस्से में टीपू के बेटे नसीम का चप्पल का कारखाना है। इसी मकान में आमिर, गफूर उर्फ राजू, इलियास, इरशाद और बरकत अली परिवार संग किराये पर रहते हैं। एक सप्ताह पहले ही टीपू की मौत हो गई थी। टीपू की मौत के बाद नसीम ने इस मकान का बिल्डर एग्रीमेंट कर दिया था।

विज्ञापन

5 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
मकान खाली करने का बना रहा था दबाव
इसके बाद नया मकान मालिक लोगों पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 1:35 बजे नसीम के मकान की तीसरी मंजिल की लकड़ी की धन्नी से बनी छत और दीवारें तेज धमाके से उड़ गईं। तीसरी मंजिल पर बना घर मलबे में बदल गया।
विज्ञापन

6 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों को हैलट में भर्ती कराया
वहां रहने वाले चप्पल कारीगर इरशाद की पत्नी गजाला उनकी साढ़े छह साल की बेटी तूबा नूर और मूलरूप से बेकनगंज का रहने वाला किरायेदार चप्पल कारीगर आमिर (24) और एक अन्य युवक मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकला। तीन लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

7 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
आमिर की हालत चिंताजनक बताई गई
वहीं चौथा मामूली रूप से घायल है, उसने प्राइवेट में इलाज कराया। घायलों में आमिर की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना पर डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार, एसीपी अनवरगंज आईपी सिंह, सीएफओ दीपक शर्मा, बजरिया, अनवरगंज, बेकनगंज थाना पुलिस भी पहुंची गई।

8 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला
फोरेसिंक टीम को बारूद के कण मिले
इरशाद और उनके परिवार के अलावा आसपास के लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर फटने से धमाका होने की बात बताई। वहीं, डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने कहा कि फोरेसिंक टीम को बारूद के कण मिले हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तीव्रता का पता चल सकेगा। घायल आमिर का बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों की बात

  • हम लोग अपना कामकाज कर रहे थे। इसी दौरान सामने मकान में तेज धमाका हुआ। कुछ देर के लिए कान सुन्न हो गए। बाहर निकल कर देखा तो सामने वाले घर से चीखें सुनाई दे रही थीं। मलबा और खिड़की, दरवाजे की लकड़ी मेरी छत पर गिरी।  -गुलाम कादिर, स्थानीय नागरिक
  • मेरी दुकान लगभग आधा किलोमीटर दूर है। धमाका आवाज इतनी तेज था कि लगा पड़ोस में ही विस्फोट हुआ हो। लोग दौड़ते हुए उस तरफ गए, तो पता चला कि मलबे में लोग दबे थे।  -शबाब आलम, स्थानीय नागरिक
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि लोग घायलों को गाड़ी से अस्पताल ले जा रहे थे। मकान जर्जर होने की वजह से किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी।  -हाजी मो. अमीम, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें