फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: तेज धमाके से आंख खुली तो चारों ओर मचा था कोहराम, फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे जा गिरी बस

Tue, 18 Feb 2020 09:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 6
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार और झपकी ने छह जानें ले लीं। पुलिस के अनुसार रात में जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बिहार की बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी और फार्च्यूनर की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से ऊपर थी। बस के चालक को झपकी लगते ही बस अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चली गई और फॉर्च्यूनर से टकरा गई। 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सवारियों से भरी बस दिल्ली से बिहार मुजफ्फरपुर जा रही थी। रात करीब एक बजे जब हादसा हुआ तो उस वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस में सवार दिल्ली के रहने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर में बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। बस की फार्च्यूनर से टक्कर होते ही तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और बस फ्लाईओवर से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन

3 of 6
हादसे का शिकार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
तेज झटकों के साथ वो बर्थ से नीचे गिरे और आंख खुली तो बस में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की चीख पुकार के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। सभी लोग एक दूसरे के ऊपर से होते हुए जान बचाने के लिए बस का दरवाजा खोजते रहे। राहत कार्य शुरू होने के बाद यात्रियों को बाहर निकला जा सका। 

4 of 6
हादसे का शिकार हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिल्हौर सर्किल का फोर्स मौकेपर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र की सभी एंबुलेंसों के साथ यूपीडा की एंबुलेंसे भी घटनास्थल पर आ गईं। घायलों को बिल्हौर सीएचसी लाया गया। एक घायल का नाम बीना है। हाइवे से लेकर सीएचसी तक  चीख पुकार मची रही।
दिल्ली के रहने वाले थे सभी मृतक
पुलिस ने फॉर्च्यूनर के नंबर से पता किया कि कार दिल्ली की रहने वाली सुनीता सिंह के नाम से दिल्ली आरटीओ में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

5 of 6
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बिल्हौर थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे बेकाबू तेज रफ्तार वॉल्वो बस डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रही फार्च्यूनर से टकरा गई। टकराने के बाद बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में फार्च्यूनर सवार सभी पांच लोगों के साथ बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस और कार की टक्कर में छह की मौत - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर और अरौल के बीच 215 नंबर माइल स्टोन के पास हादसा हुआ। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही वॉल्वो बस के चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और लखनऊ की ओर से आ रही फार्च्यूनर से सीधे टकरा गई। इसके बाद फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौकेपर ही मौत हो गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें