कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
सर्विलांस और साइबर की टीम भी खंगाल रही सुराग
सूत्रों के अनुसार हत्याकांड को सुलझाने में सर्विलांस और साइबर की टीम को भी लगाया गया है। सर्विलांस टीम आरजू, अमनदीप और उसके परिवार के लोगों की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेज निकलवा रही है। आरजू का फेसबुक अकाउंट भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि अगर आरजू को ससुराल से कोई परेशानी होती तो आमतौर पर युवतियां स्टेटस चेंज कर देती हैं। इस बात की संभावना भी है कि आरजू ने स्टेटस में कुछ लिखा हो। उसकी रिकवरी में सर्विलांस की टीम लगी है। आरजू का लैपटॉप भी साइबर सेल ने कब्जे में ले रखा है, हालांकि अभी तक लैपटॉप से कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।
पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार और एक्सपर्ट की राय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी