उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में शनिवार सुबह चार मिमी बारिश हुई। विशेषज्ञों ने बताया अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्यक्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ का अरब सागर की हवाओं के संपर्क में आने से मौसम में बदलाव हुआ है। इसी वजह से शनिवार सुबह कानपुर में चार मिलीमीटर बारिश हुई। 22 अप्रैल तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
हल्की बूंदा बांदी के बीच निकली धूप
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार जब भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर होता है तब पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में जिस क्षेत्र में नमी होती है, वहां पर मौसम अचानक बदलता है। दो-तीन दिन पहले यहां तापमान 40 के आसपास था। इसी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
पूरे दिन छाए रहे बादल, चली तेज हवाएं
- फोटो : amar ujala
कानपुर में घंटाघर, मोती झील और जाजमऊ रहे। इन सभी स्थानों पर तीन मिमी से अधिक बारिश हुई। विजयनगर, आईआईटी कल्याणपुर, गोल चौराहा आदि क्षेत्रों में बारिश 2.60 मिमी के आसपास रही है। हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 37.4 से बढ़कर 37.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री कम 21. 6 रहा।
4 of 5
घने बादलों से बढ़ी किसानों के दिलों की धड़कन
- फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में हवा के कम दबाव की वजह से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। वहीं कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट सहित अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला बदला रहा।
बारिश से फसलों को नुकसान नहीं
शनिवार को हुई बारिश में नगर में आने वाले गांवों की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में हर ब्लॉक से सर्वे रिपोर्ट मंगा ली गई है। बारिश से फसल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि खेतों मेें खड़ी और काटकर डाली गई गेहूं की फसल गीली जरूर हो गई है, जो एक-दो दिन में सूख जाएगी।