फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: छह लेन के हाईवे पर है अंधा कट, संकेतक भी नहीं…सालभर में 13 मौतें, शहर में हैं ये 20 ब्लैक स्पॉट

Wed, 16 Apr 2025 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीटी रोड पर स्थित इस ब्लैक स्पॉट पर यह कोई पहला हादसा नहीं है। इसके पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो जिम्मेदार सतर्क हो रहे हैं और न ही ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन चलाने वाले।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
कानपुर में जीटी रोड पर नारामऊ में जिस कट पर भीषण हादसा हुआ वह पिछले एक साल में दस जिंदगियां लील चुका है। मंगलवार को हुए हादसे को जोड़ लें तो पिछले एक साल में हुए 11 हादसों में 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रहे हादसों की वजह से ही इस कट और उसके आसपास के क्षेत्र को अफसरों ने ब्लैक स्पॉट को घोषित किया, लेकिन कई विभागों का एक राय न होने का खामियाजा राहगीरों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

पिछले साल 14 अक्तूबर को भौंती ब्लैक स्पॉट पर हुए सड़क हादसे में चार इंजीनियरिंग छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा अभी शहरवासी भूल भी नहीं पाए थे कि सोमवार सुबह जीटी रोड पर स्थित नारामऊ ब्लैक स्पॉट पर कार सवार दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत हो गई। दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसके बाद भी शहर में चिह्नित किए गए 20 ब्लैक स्पॉटों को खत्म करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इन स्थानों पर न तो एनएचएआई काम कर रहा है और न ही पीडब्ल्यूडी। विभाग द्वारा न तो वहां कोई संकेतक लगाया गया न ही ब्रेकर बनाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
संकेतक नहीं, इसलिए नहीं पता चलता कि कट आ गया
जीटी रोड पर स्थित इस ब्लैक स्पॉट पर यह कोई पहला हादसा नहीं है। इसके पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो जिम्मेदार सतर्क हो रहे हैं और न ही ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन चलाने वाले। स्थानीय लोगों ने बताया कि चाहे बिल्हौर की तरफ से आएं या कानपुर की तरफ से जाएं, सामने 10 मीटर तक पहुंचने पर भी कट का नहीं दिखता है। कारण, हाईवे को चौड़ा तो कर दिया गया लेकिन कट का संकेतक ही नहीं लगाया गया। यही वजह है कि कट पर अचाकर सामने से जब कोई वाहन आता दिखता है तो चालक जब तक गाड़ी कंट्रोल कर पाता है, तब तक हादसा हो जाता है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई है, लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
सड़क हादसों के लिए जाना जाता है नारामऊ
जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित नारामऊ की सीमा करीब 2.5 किलोमीटर है। यहां अक्सर सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं या तो गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड सिक्स लेन होने के बाद भी हादसों की संख्या और बढ़ी है। जीटी रोड से दलहन रोड को जाने वाले रास्ते के पास बने कट से अक्सर लोग मुड़कर उलटी दिशा में नारामऊ स्थित पेट्रोल पंप, न्यू हाईवे सिटी और नारामऊ कस्बे में जाते है और हादसों का शिकार हो जाते है। इसी तरह मॉडल डेयरी के आगे बने कट पर भी लोग मुड़ते समय हादसों का शिकार होते रहते हैं।

4 of 5
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

हाल ही में हुए इस ब्लैक स्पॉट पर हादसे

  • 22 अप्रैल 2024-अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर बेटे की मौत पिता घायल।
  • 29 मई 2024-ट्रैक्टर एम्बुलेंस की टक्कर तरबूज विक्रेता की मौत।
  • 02 जून 2024-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
  • 11 अगस्त 2024-कार स्कूटी की टक्कर में छात्र की मौत।
  • 14 अगस्त 2024-विक्रम बाइक की भिड़ंत बाइक सवार युवक की मौत।
  • 11 अक्तूबर 2024-साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार होमगार्ड की मौत।
  • 16 दिसंबर 2024 ट्रेलर ट्रैक्टर की टक्कर ट्रेलर चालक की मौत 5 घायल।
  • 31 जनवरी 2025 कार बाइक की टक्कर इलाज के दौरान महिला की मौत पति घायल।
  • 15 फरवरी 2025 अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चूड़ी विक्रेता की मौत।
  • 07 मार्च 2025 टेंपो स्कूटी की टक्कर रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पड़ने वाले 20 ब्लैक स्पॉट

  • गुजैनी बाईपास (एनएचएआई)
  • नौबस्ता चौराहा कट (एनएचएआई)
  • यशोदा नगर चौराहा (एनएचएआई)
  • बर्रा बाई पास (एनएचएआई)
  • नारामऊ (एनएचएआई)
  • रामपुर दुर्गा मंदिर (एनएचएआई)
  • शम्भुआ पुल (एनएचएआई)
  • हड़हा पुल (एनएचएआई)
  • कनौजिया पेट्रोल पंप (एनएचएआई)
  • किसान नगर (एनएचएआई)
  • भौंती (एनएचएआई)
  • ब्रह्म देव मंदिर(एनएचएआई)
  • दादा नगर, विजय नगर, फजलगंज, बीओबी चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा (पीडब्ल्यूडी)
  • अमर उजाला ऑफिस, फजलगंज सेकेंड, विजय नगर, दादा नगर ढाल (पीडब्ल्यूडी)
  • राहा गांव ढाबा के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • परास मोड़ के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • नौरंगा चौराहे के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • जहानाबाद बिल्लू ढाहा के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)
  • कुवां खेड़ा जवाहर नाला के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)
  • पनकी पड़ाव के पास (पीडब्ल्यूडी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें