फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: ‘पहले पति, अब बेटा भी चला गया’; मां के विलाप ने हर आंख नम कर दी, रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां

Sun, 12 Apr 2026 06:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उत्तरीपुरा हादसे में इकलौते बेटे ओमजी की मौत से परिवार टूट गया है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलने और देर रात तक शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वहीं, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
1 of 7
मृतक जतिन, ओमजी और रघुवर की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिल्हौर के उत्तरीपुरा में पुरानी जीटी रोड पर यूनियन बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। खजुरिया नेवादा गांव निवासी रघुवर (21) पुत्र महेश शुक्रवार की रात बुआ के लड़के राहुल और बहन कविता को बाइक पर बैठाकर उत्तरीपुरा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
रोती बिलखती ओमजी की मां बहनें व अन्य - फोटो : amar ujala
टक्कर लगने से सभी बाइक समेत दूर तक घिसटते गए
रात करीब 11:40 बजे यूनियन बैंक के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर उत्तरीपुरा निवासी जतिन (20) पुत्र सुनील राठौर और ओमजी (23) सिसोदिया सवार थे। दोनों बाइकों की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने से सभी बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन

3 of 7
खजुरिया नेवादा गांव में रोती बिलखती रघुवर के घर की महिलाएं - फोटो : amar ujala
कविता और राहुल को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया
इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों के टकराने से हुई धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने रघुवर, जतिन और ओमजी को मृत घोषित कर दिया। कविता और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

4 of 7
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
घर का एकलौता चिराग था ओमजी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला उत्तरीपुरा निवासी ओमजी (23) घर का इकलौता चिराग था। पिता की मौत हो चुकी है। वह मेडिकल स्टोर का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां नीतू बिलखते हुए यही कह रही थी कि भगवान हमसे क्या गलती हो गई, पहले पति को बुला लिया अब लल्ला (ओमजी) को मुझसे छीन लिया, अब गुजारा कैसे होगा। ओम जी की दोनों बहन जान्हवी और गौरी का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
जन्म दिन की खुशियां मातम में बदली
बुआ-फूफा के बेटा राहुल, बेटी कविता गांव आए थे। केक कटने व पार्टी के बाद रात करीब 11:30 बजे रघुवर दोनों को छोड़ने उनके घर बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना में जान चली गई। मौत की खबर सुनते ही जन्म दिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

6 of 7
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
रात में शराब नहीं मिलती तो न होता हादसा
उत्तरीपुरा कस्बे में रात में निर्धारित समय के बाद भी शराब की दुकान खुलने के कारण अक्सर शराब पीने के कारण हादसे होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद लौट रहे जतिन और ओमजी तेज रफ्तार से बाइक चलाकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि शराब की दुकान देर रात तक न खुलती तो यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिल्हौर थाना - फोटो : amar ujala
सीएम और विधायक ने शोक जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बिल्हौर के विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर ने उत्तरीपुरा में रघुवर, जतिन व नितिन की मौत पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। विधायक मोहित सोनकर ने पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें