फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारामऊ सड़क हादसा: बाइक से टक्कर के बाद दौड़ाई कार, बस से भिड़ी…तीन की दर्दनाक मौत, ये हैं हादसे के तीन कारण

Wed, 16 Apr 2025 07:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हादसे से घबराए विशाल ने हाईवे पर उल्टी दिशा में कार को तेज रफ्तार से जैसे ही दौड़ाया, वह बिल्हौर से कल्याणपुर की ओर जा रही निजी बस से भिड़ गई। कार से टकराने के बाद बस का दाहिना पहिया निकल गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
कानपुर में जीटी रोड पर बिठूर थानाक्षेत्र में नारामऊ में मंगलवार सुबह सड़क की दूसरी पट्टी पर स्थित सीएनजी स्टेशन जाने के लिए अचानक कार ले जाने के दौरान जेस्ट कार कट पर बाइक से टकरा गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने तेजी से कार उलटी दिशा में कार दौड़ा दी। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैनात दो शिक्षिकाओं व चालक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में परिषदीय स्कूल में तैनात बाइक सवार शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल मंधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल एक शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
स्टेशन जाने के लिए कट पर मोड़ दी कार
कल्याणपुर के गूबा गार्डेन निवासी कार चालक विशाल द्विवेदी (25) मंगलवार सुबह उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैनात कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड निवासी शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा (35), बर्रा के विश्व बैंक निवासी अंजुला मिश्रा (41) व कल्याणपुर के श्यामजीपुरम निवासी ऋचा अग्निहोत्री को लेकर उन्नाव के लिए निकला था। सुबह करीब 7:40 बजे हाईवे पर रतन प्लैनेट अपार्टमेंट के पास दूसरी पट्टी पर स्थित सीएनजी स्टेशन जाने के लिए कट पर कार मोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
उल्टी दिशा में कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया
सड़क पार करने के दौरान कार बगल में चल रही बाइक से टकरा गई। पनकी के-ब्लॉक निवासी बाइक सवार परिषदीय स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार पांडेय घायल हो गए। लोगों के आवाज देने और हादसे से घबराए विशाल ने हाईवे पर उल्टी दिशा में कार को तेज रफ्तार से जैसे ही दौड़ाया, वह बिल्हौर से कल्याणपुर की ओर जा रही निजी बस से भिड़ गई।

4 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
साबड़ के जरिये कार का दरवाजा व शीशा तोड़ा
कार से टकराने के बाद बस का दाहिना पहिया निकल गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से साबड़ के जरिये कार का दरवाजा व शीशा तोड़ा और कार में फंसी शिक्षिकाओं और चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मंधना स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम
वहां डॉक्टरों ने आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और कार चालक विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऋचा अग्निहोत्री व अशोक कुमार पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गमगीन परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

6 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
सड़क हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक के पिता श्रीकांत द्विवेदी की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  -आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन

7 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
दस दिन पहले ही शहर लौटी थीं आकांक्षा
शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर में तैनात थीं। उनके पति गौरव तिवारी एयरफोर्स में हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग चकेरी और उससे पहले तमिलनाडु में रही है। दोनों से एक ढाई वर्ष का बेटा गौरांक है। हादसे में बहन की मौत की सूचना पर छोटी बहन प्रेरणा और भाई तुषार बदहवास हो गए। दस दिन पहले ही पति के पास रहकर दिल्ली से वह शहर लौटी थीं।

8 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
अंजुला के भाई को पड़ोसी ने दी सूचना
शिक्षिका अंजुला मिश्रा भी उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमालनगर कंपोजिट में तैनात थीं। उनके पति आनंद मिश्रा एक फाइनेंस कंपनी में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत है। अंजुला की दो बेटी सोनिका और पर्णिका हैं। भाई आशीष के अनुसार मंगलवार सुबह वह सो रहे थे। इस दौरान फोन न उठने पर पड़ोसी को सूचना मिली तब उन्हें जानकारी हो सकी।

9 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
तान्या की बिगड़ी हालत, पहुंचाया अस्पताल
विशाल की मौत की जानकारी पर परिजनों के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची तान्या पति का शव देख चीख पड़ी। किसी तरह परिजनों ने उसे संभाला। दोपहर करीब तीन बजे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने हार्टअटैक आने की बात कही तो तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

ये थे हादसे के तीन कारण

  • पहले लापरवाही में मोड़ी कार- कट पर अचानक चालक ने कार मोड़ दी और बराबर में चल रहे बाइक को टक्कर मार दी।
  • फिर हड़बड़ी में उलटी दौड़ाई कार- लोगों का शोर सुन कार चालक हड़बड़ा गया और उलटी दिशा में गाड़ी तेजी से दौड़ाई, जो बस से भिड़ गई।
  • अंधा कट बना काला- जीटी रोड पर जहां ये हादसा हुआ है, वहां पर चाहे बिल्हौर की तरफ से आएं या कानपुर की तरफ से। 10 मीटर तक पहुंचने पर भी कट दिखाई नहीं देता। मुड़ने के लिए जब तक चालक गाड़ी कंट्रोल करता है, तब तक हादसा हो जाता है। यहां पर कोई भी संकेतक नहीं लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें