गंगा बैराज अटल घाट के बगल पर परमिया नाला गंगा में गिरता हुआ
- फोटो : amar ujala
गंगा को गंदा होने से बचाने के लिए बरसात का मौसम खत्म होते ही इस नदी और पांडु नदी में गिर रहे 11 नालों के पानी को बाॅयोरेमेडिएशन विधि से शोधित कराने के निर्देश है। पूर्व में ऐसा होता रहा है पर इस बार नगर निगम इस कार्य के लिए बरसात खत्म होते समय टेंडर कराना ही भूल गया। अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि गंगा और पांडु नदी में गिर रहे रामेश्वर (परमिया) नाला, रानी घाट, डबका, गंदा नाला सहित 11 नालों से सीधे गंदा पानी गंगा में जा रहा है।