आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर बस कानपुर के में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
कानपुर में बस के पलटने से दबकर हुई मासूम समेत तीन यात्रियों की मौत ने अजय चौधरी समेत अन्य दो परिवार के लोगों को झकझोर कर रख दिया। बस के नीचे दबकर कुचलने से तीन मृतकों के शवों की स्थिति देख लोगों की रुह कांप गई। बिहार के अजय चौधरी के बेटे अनुराग (5) का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, अनुराग की मां गुड्डी का पैर कट जाने से कारण हालत गंभीर है। पुलिस ने जब अनुराग का शव अजय को दिखाया तो वह बदहवास हो गए।
बिहार के शिवगढ़ ते तरिहानी के सरवरसा निवासी अजय चौधरी ने बताया कि वह पत्नी गुड्डू और बेटे अनुराग, तीन वर्षीय बेटी हिमांशी और डेढ़ वर्षीय तनिष्का के साथ दिल्ली के शालीमार इलाके में रहकर फास्ट फूड का काम करते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
मां की तबीयत खराब होने के कारण गांव जाने के लिए बस में परिवार समेत सवार हुए थे। वह और उनका परिवार बस में ऊपर सो रहा था। अरौल पास हुए हादसे से उनकी आंख खुली तो बच्चों और पत्नी को तलाशना शुरू किया। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए सभी को हैलट भेजा।
विज्ञापन
3 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
सभी को अलग-अलग एंबुलेंस में भेजा गया। करीब 8:30 बजे हैलट पहुंचने पर बच्चे अनुराग को घंटे भर तक तलाशते रहे। मौजूद एडीएम सिटी राजेश कुमार को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी कर बच्चे के मौत की पुष्टि कर शव पोस्टमॉर्टम भिजवाने की बात कही। इसके बाद अजय चौधरी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। शव से कपड़ा हटाया तो सिर धड़ से गायब देख बिलख पड़े। उन्हें पुलिसकर्मियों ने संभाला।
4 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
नशेबाजी या झपकी बनी हादसे की वजह, बस 50 मीटर तक घिसटी
एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर करीब 3:20 बजे स्लीपर बस के पलटने के बाद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की चीखपुकार मच गई। हादसे का शिकार यात्रियों ने पुलिस को पूछताछ में हादसे के अलग-अलग कारण बताए। किसी ने आशंका जताई कि चालक ने ढाबे में शराब पी थी तो किसी ने कहा कि उसे झपकी लगने की वजह से हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस धमाके की आवाज के साथ पलटी और करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए चली गई।
विज्ञापन
5 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
हैलट में भर्ती सतेंद्र, मृतक अनुराग के पिता अजय, रणधीर और शुभम का आरोप था कि लंबी दूरी की बसें यात्रियों को लेकर चलती हैं। उनमें दो ड्राइवर होते हैं। वह खाना खाने के लिए ढाबे पर रोकते हैं। वहां शराब पी जाती और यात्रियों को जान गंवानी पड़ती है। रात में भी इसी तरह आगरा में खाना खाने के लिए बस रोकी गई। आरोप है ड्राइवर बदला और उसने भरपूर शराब पी रखी थी। इसके बाद आगे जाकर लहराकर गाड़ी चलाने लगा। मोबाइल चला रहे कुछ लोगों ने उसे टोका भी लेकिन वह नहीं माना और हादसा कर दिया।
विज्ञापन
6 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
कई यात्रियों का सामान थाने में सुरक्षित
अरौल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना के कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन चालक परिचालक कोई उन्हें नहीं मिला। बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। यात्रियों द्वारा 55-56 लोगों के सवार होने की बात बताई गई है। कई यात्रियों का सामान अभी पुलिस थाने में ही है। कई यात्री तो दुर्घटना के बाद अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने हैलट पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
7 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मासूम समेत तीन की मौत, 25 घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर लखनऊ की ओर जा रही निजी स्लीपर बस अरौल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 55 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा और स्वास्थ्य विभाग की 15 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया।
8 of 11
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
आनंद विहार टर्मिनल और आईएसबीटी दिल्ली से बिहार के लिए बस संख्या (बीआर 23 पी 9389) सोमवार शाम करीब छह बजे निकली थी। आगरा में एक स्थान पर रुकने बाद चालक कमलेश और कंडक्टर गुड्डू बस को लखनऊ की ओर लेकर रवाना हुए। रात करीब 3:20 बजे अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर के पास ईशन नदी पुलिया के पास बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अरौल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव ने बताया हादसे के समय चालक-कंडक्टर को छोड़कर ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। पुलिस और यूपीडी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एक-एक करके खिड़कियों और गेट से निकलवाकर सीएचसी बिल्हौर भेजा।
10 of 11
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएचसी के डॉक्टरों ने बिहार के शिवगढ़ निवासी अजय चौधरी के बेटे अनुराग (5), बिहार के ईस्ट चंपारण मोतिहारी के थाना डुमरियागंज निवासी नसीम आलम (30), बिहार के थाना सिवान ग्राम मीरपुर निवासी शशि गिरी (26) को मृत घोषित कर दिया। 25 से ज्यादा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर किया गया। वहीं बस हादसे की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मंजय सिंह, एसडीएम संजीव दीक्षित समेत सर्किल का फोर्स सीएचसी पहुंचा और घायलों का हालचाल लिया।
हादसे के बाद अरौल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष के अनुसार हादसे के कारण करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने पर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। बताया कि प्राथमिक जांच में बस नालंदा आरटीओ में साल 2018 में किसी प्रवीण अग्रवाल के नाम रजिस्टर्ड है।