उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम में अपनी जान की परवाह किए बगैर तपती दोपहर में 80 किमी पैदल चलकर मंगेतर के घर पहुंचकर शादी रचाने वाली गोल्डी ने शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा और फिर विधि विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली गोल्डी गुरुवार को अपने घर से 80 किमी का सफर पैदलकर तय कर तालग्राम पहुंची थी। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद गोल्डी ने अपनी जान की परवाह नहीं की और लगातार पैदल चलते हुए मंगेतर के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 5
पूजन करती गोल्डी
- फोटो : amar ujala
यहां सकरवारा के प्राचीन मंदिर में बैसापुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।
4 of 5
लॉकडाउन में पहुंच रचाई शादी
- फोटो : amar ujala
पैरों में पड़े छालों की परवाह न करते हुए शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा। फिर अपनी सास के साथ गांव में आधा किमी दूर जाकर वट वृक्ष की पूजा की।
सास ने भी बहू को परंपरा व पूजा के तौर तरीके बताए। इसके बाद गोल्डी ने शुद्ध जल, रोली, कच्चा सूत, भिगोया चना, फल, धूप और गुलगुलों से विधि विधान से पूजा की। वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर परिक्रमा कर पति की दीर्घायु की कामना की।