फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज कांड में नया खुलासा: जेल अधीक्षक का ड्राइवर था सेकंड जेलर, इसलिए खाली छोड़ी जाती थी एंट्री बुक में लाइन

Sat, 10 Jan 2026 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में जेल से दो कैदियों के भागने के बाद अब नया खुलासा हुआ है। जेल अधीक्षक का ड्राइवर सेकंड जेलर था। जिला कारागार में जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। अधीक्षक का विश्वासपात्र होने के कारण, ड्राइवर बंदी रक्षकों की ड्यूटी में भी हस्तक्षेप करता है। 
विज्ञापन
1 of 9
Kannauj Jail Incident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कन्नौज की जलालाबाद जिला कारागार में जेल अधीक्षक के ड्राइवर को सेकंड जेलर माना जाता था। वैसे तो वह बंदी रक्षक है, लेकिन अधीक्षक का चहेता होने के कारण उसे विशेष तवज्जो दी जाती है। बताया जाता है कि कई बंदी रक्षक अवैध कमाई का जरिया बने हैं। वहीं अधीक्षक का कहना है कि षडयंत्र के तहत उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

जिला कारागार में जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जेल अधीक्षक अपनी सुविधानुसार जेल के अंदर आते हैं और उनके लिए मेन गेट पर रखी एंट्री बुक में एक लाइन खाली छोड़ दी जाती है। जब वह आते हैं, तो अपनी ड्यूटी के अनुसार, समय डालकर हस्ताक्षर कर देते हैं। अधीक्षक द्वारा छोड़ी गई लाइन के बाद ही अन्य सभी कर्मचारी गेटबुक पर अपनी एंट्री करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार - फोटो : amar ujala
सूत्रों का कहना है कि अधीक्षक शनिवार और रविवार को अपने घर आगरा चले जाते हैं और सोमवार को दो दिनों की गेटबुक में खाली लाइन भरते हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, जेल कैंटीन से लेकर बंदी रक्षकों की ड्यूटी तक, हर जगह अवैध कमाई का खेल चल रहा है। इसमें एक बंदी रक्षक, राहुल चौधरी, का नाम प्रमुखता से उभर रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
जेल की चहारदीवारी के किनारे खाली वॉच टॉवर - फोटो : amar ujala
कहने को तो वह जेल अधीक्षक का ड्राइवर है, लेकिन उसका रौब इतना है कि बंदी उसे 'सेकंड जेलर' के नाम से जानते हैं। अधीक्षक का विश्वासपात्र होने के कारण, वह बंदी रक्षकों की ड्यूटी में भी हस्तक्षेप करता है। जिस सिपाही की ड्यूटी वह चाहता है, उसी की ड्यूटी लगाई जाती है। 
 

4 of 9
को बंदियों के जेल से भागने के बाद जांच के लिए आते अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैंटीन से होने वाली हजारों रुपयों की आमदनी की वसूली भी वही करता है। जेल में आने वाले नए बंदियों से भी भारी भरकम वसूली की जाती है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि जेल अधीक्षक के बाद, यह बंदी रक्षक जेल के अंदर खुलेआम मोबाइल लेकर चलता है। यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
 
विज्ञापन

5 of 9
को बंदियों के जेल से भागने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदी भागने पर सिपाही पर प्राथमिकी तो जेल कर्मियों पर क्यों नहीं?
पांच दिन पूर्व जिला कारागार की दीवार फांदकर बंदी अंकित और डिंपी उर्फ शिवा फरार हो गए थे। जेलर विनय प्रताप सिंह ने इन बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद, दो सिपाही नवीन कुमार, अतुल मिश्रा, शिवेंद्र यादव, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद और जेलर विनय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
जेल से भागा अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल इन निलंबित कर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि, जेल प्रशासन निलंबित कर्मियों को दोषी मान रहा है, लेकिन मुख्य दोषियों, यानी फरार बंदियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह सवाल उठता है कि जब निलंबित जेलर विनय प्रताप सिंह ने बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
जेल से भागा शिवा ऊर्फ डिंपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियमानुसार तो जेल अधीक्षक को भी बंदियों के साथ-साथ जेलर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन ने जो तहरीर दी, उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब मामले की विवेचना की जा रही है।

8 of 9
कन्नौज जिला कारागार - फोटो : amar ujala
इन मामलों में दर्ज हुई थी पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी
  • 29 अक्टूबर 2025: आरोपी अवनीश उर्फ लालू कोर्ट परिसर से भागा था, जिसके मामले में सिपाही विवेक कुमार और होमगार्ड सतीश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
  • 17 नवंबर 2025: बंदी मोहित कुमार ने जेल गेट के पास बंदी रक्षकों को धक्का देकर फरार हो गया था, जिसमें एक सिपाही धीरू और होमगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
जिला जेल अधीक्षक भीमसेन मुकंद - फोटो : amar ujala
जिला कारागार में व्याप्त अनियमितताओं ने मैंने दूर किया है। फिर भी षड़यंत्र के तहत उनके ऊपर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच चल रही है, जिसमें सब स्पष्ट हो जाएगा।-भीमसेन मुकुंद, जेल अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें