कन्नौज में दिनदहाड़े महिला की हत्या और बेटी को बंधक बना लिया। लाखों की लूट की गई है। घर में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार और उसके भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है। बेटी ने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए।
कन्नौज में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े महिला और बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूट लिए। विरोध पर महिला की हत्या कर दी। बेटी ने किसी तरह पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई। घर में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार ने अपने भतीजे के साथ मिलकर लूटपाट की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।
मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में सोमवार दोपहर दो बजे घर में घुसे दो बदमाशों ने सुनीता श्रीवास्तव (50) और उनकी बेटी कोमल (26) के हाथ-पैर बांध दिए। घर से लाखों की नकदी व जेवरात लूटने के बाद रस्सी से गला कसकर सुनीता की हत्या कर दी। इस दौरान कोमल ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले और पड़ोसी सीमा चतुर्वेदी की छत पर कूद गई और जीने का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
2 of 11
जिला अस्पताल में बेटी कोमल से पूछताछ करते सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
सीमा की बेटी मेघा ने दरवाजा खोला तो उसने वारदात की जानकारी दी। इस बीच बदमाश भाग गए। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो सुनीता कमरे में बेसुध पड़ी थी। मोहल्ले के लोग मां-बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
पुलिस ने जांच के लिए मकान में डलवाया ताला
- फोटो : amar ujala
एसपी विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में कोमल से घटना की जानकारी ली। कोमल ने बताया कि मकान में टाइल्स पत्थर लगाने वाले ठेकेदार जसवंत सिंह और उसके भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है। जसवंत तिर्वा में किराये पर रहता है। मोहल्ले में ही उनका नया मकान बन रहा है, यह लोग उसमें पिछले तीन माह से काम कर रहे हैं।
4 of 11
सुनीता श्रीवास्तव के मकान के बाहर लगी लोगाें की भीड़
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। उनको ट्रेस किया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सुनीता के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। छोटी बेटी दीया यूपी ग्रामीण बैंक ठठिया शाखा में कैशियर है।
विज्ञापन
5 of 11
सुनीता श्रीवास्तव की फाइल फोटो और डरी सहमी बेटी
- फोटो : amar ujala
हथौड़ा मारकर की मां की हत्या
टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार जसवंत और उसके भतीजे ने सुनीता के हाथ-पैर बांधकर सिर में हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कोमल को भी मारना चाहते थे, मगर वह बहादुरी दिखाते हुए शीशा तोड़कर पड़ोस की छत पर कूद गई, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों पिछले तीन माह से उनके नए मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 11
मकान में सीसीटीवी फुटेज देखते मकरंदनगर चौकी प्रभारी करनवीर सिंह
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल में बड़ी बेटी कोमल ने बताया कि सोमवार को सुनीता ने पुराने मकान में फर्श की मरम्मत के लिए बुलाया था, तभी दोनों ने वारदात को अंजाम दे दिया दोपहर के समय जसवंत और उसका भतीजा घर पर आए और आंगन के पास टूटी फर्श को सही किया। टूटे टाइल्स भी लगाए। मम्मी सुनीता नीचे काम करा रहीं थीं और वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में टीवी देख रही थीं।
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर जांच करते सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
जसवंत और उसके भतीजे ने मम्मी के हाथ पैर बांध दिए और सिर में हथौड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद ऊपर कमरे में उसके पास गए और उसे भी बांध दिया। दोनों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी नकदी व जेवरात निकाल लिए और उसे मारने के लिए चाकू निकाला, तभी उसने छलांग लगाकर शीशे का गेट तोड़ दिया और पड़ोसन सीमा आंटी की छत पर कूद गई।
8 of 11
मोहल्ले में पड़ोसियों से पूछताछ करते एसपी विनोद कुमार
- फोटो : amar ujala
सीमा की बेटी मेघा ने बताया कि जब कोमल उनकी छत पर शोर मचा रही थी, तब उसके गले में रस्सी कसी हुई थी। छोटी बहन दीया बैंक में थी, इस वजह से उसकी जान बच गई। एसपी विनोद कुमार ने मोहल्ले में पहुंचकर पड़ोसियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे।
छोटा मकान होने की वजह से बनवाया दूसरा मकान
पति की मौत के बाद सुनीता को बीमा क्लेम के रुपये मिले तो उन्होंने मोहल्ले में ही दूसरा प्लाट खरीद लिया और उस पर बड़ा मकान बनवाया। जिस मकान में वह रह रहीं हैं, वह दस फीट चौड़ा और 28 फीट लंबा है। इस वजह से कोई रिश्तेदार आ जाता था तो दिक्कत होती थी। तीन माह पहले मकान तैयार होने पर सुनीता ने जसवंत को वर्ग फीट के हिसाब से टाइल्स-पत्थर लगाने का ठेका दिया था।
10 of 11
परिजन के साथ बेटी कोमल और सुनीता श्रीवास्तव का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद मायके में ही रह रही कोमल
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कोमल की शादी हो चुकी है लेकिन ससुराल वालों से विवाद के चलते वह मायके में ही रह रही है। कई लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी बीमार रहती है, इसी वजह से ससुराल वाले उसे नहीं बुला रहे हैं। वह अपनी मां सुनीता के साथ ही रहती है। छोटी बेटी दीया श्रीवास्तव की अभी शादी नहीं हुई है। वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ठठिया शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत है।
मौके पर पहुंची पुलिस और सुनीता श्रीवास्तव का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर का रहने वाला है शातिर जसवंत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी जसवंत मूलरूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और मकानों में टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता है। जिले में वह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव में विनोद दुबे के मकान में किराये पर रहता है। उसका भतीजा भी साथ में रहता है, जो जसवंत को पापा कहकर बुलाता है। इससे लोग उसे बाप-बेटा ही समझते हैं। फगुहा में उसके परिवार के लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।