पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया था, इसकी पुष्टि आरोपी और पीड़ित किशोरी के डीएनए जांच में हुई है। फोरेंसिक लैब के निदेशक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के पास डीएनए जांच रिपोर्ट भेज दी है। डीएनए सैंपल का मिलान होने से पुलिस को एक वैज्ञानिक सबूत मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस अब जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 16
एसपी अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया था कि नवाब सिंह यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि के लिए पीड़िता व आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था।
विज्ञापन
3 of 16
kannauj case
- फोटो : amar ujala
इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज के उस कमरे (इसी कमरे में किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही थी) से नमूने व फिंगर प्रिंट लिए थे। इन्हें भी जांच के लिए भेजा गया था।
4 of 16
पीड़िता का नमूना भी लिया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किशोरी के मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई थी। डीएनए जांच में इन नमूनों से मिलान किया गया तो पुष्टि हुई कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने ही दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
5 of 16
kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में पुलिस ने कॉलेज का डीवीआर, किशोरी की कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल द्वारा मौके का बनाया गया वीडियो जुटाया था। इसके अलावा सीडीआर भी एकत्र किया था।
विज्ञापन
6 of 16
Kannauj SP Amit Kumar Anand
- फोटो : ANI
एसपी ने बताया कि सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में डीएनए रिपोर्ट है, जिसका अध्ययन कर जल्द ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 16
नवाब सिंह यादव
- फोटो : पीटीआई
बहादुर बेटी ने खत्म कर दी नवाब सिंह की बादशाहत
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के राजनीतिक रसूख और इत्र नगरी में उसकी बादशाहत को एक बेटी ने अपनी बहादुरी से खत्म कर दिया। षड़यंत्रकारी बुआ ने चंद रुपयों के लालच में अपनी भतीजी को देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाहा, लेकिन उसने पहली ही कोशिश में ऐसा प्रतिकार किया कि जिसकी चोट राजनीतिक गलियारों में भी पहुंच गई।
8 of 16
नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बुआ के लाख मना करने पर भी उसने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और डीएनए सैंपल दिया। अब डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरोपी नवाब सिंह के भविष्य का फैसला कोर्ट तय करेगा।
9 of 16
kannauj case
- फोटो : amar ujala
11 अगस्त की रात जब लालची बुआ अपनी भतीजी को लेकर चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज पहुंची और उसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को सौंप दिया, तो उसने भी नहीं सोचा था कि उसे इस तरह की दरिंदगी झेलनी पड़ेगी।
10 of 16
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
बेबस होकर वह चुपचाप सब कुछ सहती रही। बाद में उसने बुआ से मोबाइल मांगा और मां से बात करने को कहकर बाहर चली गई। बाहर जाकर उसने 112 नंबर मिलाया और पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस पहुंची तो डिग्री कॉलेज के एक कमरे में नवाब सिंह अस्त व्यस्त हालात में मिला।
11 of 16
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन 12 अगस्त को जब पुलिस पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो बुआ ने उससे मेडिकल परीक्षण न कराने के लिए कहा, लेकिन उसने बुआ की बात नहीं मानी और पुलिस से तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कहा।
12 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अस्पताल पहुंचे किशोरी के माता-पिता ने भी बुआ की करतूतों को उजागर किया और पुलिस की हर कार्रवाई में साथ देने का वादा किया। अगले दिन 13 अगस्त को किशोरी का आंतरिक मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसने कोर्ट में बयान दिए।
13 of 16
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
जिसके आधार पर नवाब सिंह यादव पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं गईं। वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए पुलिस ने जब डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया तो पीड़िता ने अपना सैंपल दिया।
14 of 16
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस व डॉक्टरों की टीम जिला कारागार से आरोपी नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लेकर आई। सोमवार को डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब नवाब सिंह यादव को जमानत मिलने की अटकलें खत्म हो गईं हैं।
15 of 16
अखिलेश यादव के साथ नवाब सिंह
- फोटो : ट्विटर
इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अब पुलिस जल्द ही चार्जशीट तैयार करेगी और कोर्ट में दाखिल करेगी। इसके बाद ट्रायल शुरू होगा। शहर में उस बहादुर बेटी की प्रशंसा हो रही है, जिसने अपनी बहादुरी से नवाब सिंह की बादशाहत को खत्म कर दिया। जिसके सामने कोई बोलने की हिम्मत नहीं रखता था।
इस तरह रहा पूरा घटनाक्रम
11 अगस्त : रात में किशोरी के साथ डिग्री कॉलेज में दुष्कर्म।
12 अगस्त : आरोपी नवाब सिंह यादव गिरफ्तार।
12 अगस्त : फोरेंसिक टीम ने कॉलेज से नमूने लिए।
13 अगस्त : पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ।
16 अगस्त : पीड़िता और आरोपी का डीएनए सैंपल लिया गया।
21 अगस्त : षड़यंत्र में शामिल पीड़िता की बुआ गिरफ्तार।
28 अगस्त : नवाब सिंह के भाई नीलू पर 25 हजार का इनाम।
02 सितंबर : डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि।