कन्नौज के किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव की तलाश में पुलिस की छापामारी तेज होती जा रही है। शहर में ही छिपे होने की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
2 of 10
Kannauj Case
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव पर आरोप है कि उसने विवेचना प्रभावित करने के लिए पीड़िता की बुआ को लालच दिया और किशोरी के मेडिकल परीक्षण न कराने तथा कोर्ट में बयान न देने के एवज में चार लाख रुपये बुआ के परिचित के खाते में ट्रांसफर भी किए।
विज्ञापन
3 of 10
एसपी अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर जांच के बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में सह आरोपी बनाया है। एसपी ने 28 अगस्त को आरोपी नीलू यादव के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नीलू यादव शहर में ही कहीं छिपा हुआ है।
4 of 10
kannauj case
- फोटो : amar ujala
इस पर सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने शहर के कई मोहल्लों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नीलू यादव के शहर में होने का इनपुट मिला था, लेकिन वह नहीं मिला। यदि वह नहीं मिला तो उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
बुआ की जमानत अर्जी पर सुनवाई आठ को
सोमवार को किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पीड़िता की बुआ की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई है जिस पर अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से बुआ को मुकदमे में फंसाया है।
विज्ञापन
6 of 10
पीड़िता का नमूना भी लिया
- फोटो : अमर उजाला
विदित हो कि किशोरी की बुआ को पुलिस ने 21 अगस्त को तिर्वा क्षेत्र से गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार अनौगी भेज दिया गया था।
विज्ञापन
7 of 10
नवाब सिंह यादव
- फोटो : पीटीआई
नवाब सिंह ने किशोरी से किया था दुष्कर्म, डीएनए जांच में पुष्टि
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया था, इसकी पुष्टि आरोपी व पीड़ित किशोरी के डीएनए जांच में हुई है। फोरेंसिक लैब के निदेशक ने सोमवार को एसपी के पास डीएनए जांच रिपोर्ट भेज दी। डीएनए सैंपल का मिलान होने से पुलिस को एक वैज्ञानिक साक्ष्य मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस अब जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
8 of 10
Kannauj SP Amit Kumar Anand
- फोटो : ANI
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया था कि नवाब सिंह यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि के लिए पीड़िता व आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था। इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज के उस कमरे (इसी कमरे में किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही थी) से नमूने व फिंगर प्रिंट लिए थे। इन्हें भी जांच के लिए भेजा गया था।
9 of 10
kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किशोरी के मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई थी। डीएनए जांच में इन नमूनों से मिलान किया गया तो पुष्टि हुई कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने ही दुष्कर्म किया था।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में पुलिस ने कॉलेज का डीवीआर, किशोरी की कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल द्वारा मौके का बनाया गया वीडियो जुटाया था। इसके अलावा सीडीआर भी एकत्र किया था। एसपी ने बताया कि सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में डीएनए रिपोर्ट है, जिसका अध्ययन कर जल्द ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।