फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज बस हादसाः दुर्घटना बहुल क्षेत्र में दौड़ा रहा था ट्रक, जहां होनी थी 20 की रफ्तार वहां 70 थी

Sat, 11 Jan 2020 03:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गुरसहायगंज के बाद छिबरामऊ में सवारियां लेकर जयपुर जा रही स्लीपर बस जैसे ही घिलोई गांव के पास पहुंची, दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर बस में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन जलने लगे। तभी बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए, इससे लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में मौजूद एसएसपी कन्नौज - फोटो : अमर उजाला
घिलोई में दुर्घटना बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां गति सीमा बीस किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसके लिए यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा है। हादसा इसके ठीक सामने हुआ। बोर्ड में भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से  वाहन चालकों की इस स्थान को दुर्घटना स्थल बताया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
तेज धमाके के बाद बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वाहन चालकों को यहां पर धीमे चलने की चेतावनी दी गई थी। सूत्रों के अनुसार जहां 20 की रफ्तार होनी चाहिए थी, बस की रफ्तार 70 के करीब थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अपनी दिशा में बेवर की तरफ जा रही थी। बेवर की तरफ से आने वाला ट्रक विपरीत दिशा में था।

 

4 of 5
पूरी बस हो गई खाक - फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने सवारियों को बचाने का प्रयास किया। बस में एक के बाद एक दो धमाके हुए इससे लोगों की हिम्मत टूट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूं धूं कर जलती बस - फोटो : अमर उजाला
धमाकों के बाद आग की लपटें तेज हो गईं। यह आग बस के फ्यूल टैंक तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बस के अंदर सवारियां जल रही थीं लेकिन कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें