कन्नौज बस हादसे में आग की लपटों में समा गए लोगों की संख्या की पुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में हड्डियों का डीएनए टेस्ट शुरू किया गया है। हादसे की प्राथमिक जांच में राज्यस्तरीय टीम ने बस को मानकविहीन बताया, जिससे बस में फंसकर कई लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन
2 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर/ मेडिकोलीगल एक्सपर्ट जी खान ने जोनल फील्ड यूनिट कानपुर जोन प्रभारी सुधीर द्विवेदी और जनपद की फील्ड यूनिट टीम प्रभारी रामेंद्र शंकर श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
3 of 6
कन्नौज बस हादसा
- फोटो : self
आग से जलकर राख हुई बस के अंदर से कई नमूने लिए। प्राथमिक जांच में बस में इमरजेंसी खिड़की और दरवाजा नहीं पाया गया। इसके अलावा बस के पीछे कांच और ग्रील की खिड़की की जगह टिन जड़ी हुई मिली। इससे बस को मानकविहीन होना बताया गया है। यही कारण रहा कि आग लगने के दौरान अधिकांश लोग फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
4 of 6
कन्नौज बस-ट्रक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस में मिली हड्डियों और अवशेषों को लेकर डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ रवाना हो गए हैं। शासन के निर्देश पर मृतकों की सही संख्या सामने लाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में जोनल टीम के सहयोग से डीएनए टेस्ट कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों की संख्या का पता चल सकेगा। इसके आधार पर ही मृतकों की शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अपर जिलाधिकारी करेंगे छिबरामऊ बस हादसे की जांच
जिला प्रशासन ने छिबरामऊ के घिलोई में स्पीलर बस व ट्रक हादसे की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी है। जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इससे हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। मृतकों की संख्या का सही पता चल सके। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दो दिन पहले छिबरामऊ के घिलोई के पास स्पीलर बस व ट्रक में हुई भिड़ंत में कई लोगों के जान गंवाने के बाद मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई।
इसमें उन्हें हादसे से जुड़ी सभी बिंदुओं पर जांच कर प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर बयान लेने के आदेश दिए हैं। इसमें हादसे की मुख्य वजह, वाहनों में आग लगने का कारण, हादसे में मृतकों की संख्या, वाहनों के कागज समेत बिंदुओं पर जांच होगी। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया अभी उन्हें लिखित आदेश नहीं मिला है। हादसे की बिंदुवार जांच की जाएगी। यह जांच कई बिंदुओं पर होगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।