फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज बस हादसा: धमाके से खुली नींद…मंजर देख कांपा कलेजा, चारों ओर था खून और शव, हर कोई चिल्लाया बचाओ-बचाओ

Sat, 07 Dec 2024 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। यात्रियों ने बताया कि तेज धमाके से उनकी नींद खुली तो बस में चारों ओर शव व खून देखकर चीख-पुकार मच गई। एक के ऊपर एक लदे शव देख कलेजा कांप गया था।
विज्ञापन
1 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
कन्नौज के सकरावा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस हादसे के छह शव व 14 गंभीर घायल सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचे। मृतकों में एक महिला कि शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों ने बताया कि हादसे के समय कई यात्री मोबाइल चला रहे थे, तो कुछ गहरी नींद में थे। तेज धमाके से उनकी नींद खुली तो बस में चारों ओर शव व खून देखकर चीख-पुकार मच गई। एक के ऊपर एक लदे शव देख कलेजा कांप गया था। कुछ मामूली रूप से घायल तो खून से सने शवों को देखकर बेहोश हो गए। घायल यात्रियों ने बताया कि सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
हर कोई अपनों को बचा रहा था
लखनऊ के खुर्रम नगर निवासी अब्दुल अजीज (31) पुत्र अब्दुल हाफी ने बताया कि दिल्ली निजी काम से जा रहा था। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, हादसा बहुत भयानक था अपनों-अपनों को निकालने की पड़ रही थी। समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें।
विज्ञापन

3 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
हर तरफ बिखरा पड़ा था खून
घायल अंजली सिंह (25) पुत्री अजय प्रताप सिंह निवासी उमरी बेगमगंज जिला गोंडा ने बताया कि वह अपनी दीदी के यहां गई थी। वहां से वापस जा रही थी, जिस दौरान हादसा हुआ वह सो रही थी। हादसे में वह भी घायल हो गई। सभी लोगों के शरीर से खून निकल रहा था।

4 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
एक-दूसरे के ऊपर गिरने से हुए घायल
घायल कुलदीप (24) पुत्र कमलेश निवासी फतेहपुर थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव ने बताया वह अपने चचेरे भाई नीरज कुमार (24) के साथ आगरा निजी काम से जा रहा था। हादसा होने पर सवारी एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। इससे ज्यादातर लोग घायल हो गए। हरदोई जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव बरहुवां निवासी अनुज (28) पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करने के लिए गोवा जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
समय से मदद मिलने पर कई लोगों की बची जान
बस के खलासी राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव टाई निवासी संदीप (26) पुत्र ताराचंद ने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रेम कुमार (37) पुत्र हरिलाला बस को चल रहा था। यह हादसा जब हुआ वह केबिन के अंदर बैठा था। इसलिए कुछ पता नहीं चला। हालांकि समय से मदद मिलने से कई लोगों की जान बच गई। अन्यथा कई और लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

6 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
गोवा के टूर पर निकले दोस्तों की गई जान
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने दो दोस्तों की जान ले ली। दोनों गोवा के टूर पर निकले थे। हरदोई जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी राहुल यादव (25) पुत्र रामदास यादव शुक्रवार नौ बजे घर से तैयारी करके गोवा की टूर पर जाने के लिए निकला था। उसके साथ गांव के पूरन पटेल (40), रमेश प्रजापति (36) व मनोज तिवारी भी साथ में जा रहे थे। हादसे में राहुल यादव व पूरन पटेल की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में बने शव ग्रह पर पहुंचे मृतक राहुल यादव के चाचा ताराचंद यादव ने कहा सुबह बड़े ही अच्छे से तैयारी करके हम लोगों ने यात्रा के लिए विदा किया था।
विज्ञापन

7 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
मंत्री की कॉल पर मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ा प्रशासनिक अमला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस टैंकर के हादसे होते ही मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना का काफिला रुकवाया। बस में फंसे घायलों को उनके स्टॉफ व राहगीरों ने रुककर निकलवाना शुरू कर दिया। मंत्री ने कन्नौज-इटावा डीएम को फोन करके उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय वर्मा, एसडीएम कौशल कुमार, सीओ पहुप सिंह, तहसीलदार जावेद अंसारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था कराई।

8 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
बैग से गायब हुए तीन लाख 85 हजार रुपये
घायल रविकांत पांडे ज्वेलर्स हैं, शुक्रवार को वह सोना और नकदी लेकर दिल्ली कारोबार के काम से जा रहे थे। भाई श्रीकांत का आरोप है कि रविकांत का बैग फटा हुआ मिला। उसमें सोना तो था, लेकिन तीन लाख 85 हजार रुपये गायब हो गए।

9 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
कुलपति ने घायलों का जान हाल
कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके जैन, प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव नें टीम क साथ घायलों से बातचीत करके हाल जाना। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह, डिप्टी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय मिश्रा, डॉ. विश्वदीपक, डॉ. राजमंगल यादव, डॉ. विवेक चौधरी की टीम इलाज में जुटी हुई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

10 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
हादसे में मरने वालों की सूची
  • ऋषि यादव (36) पुत्र अरविंद यादव निवासी नगला सरदार सौरिख कन्नौज, जोकि पानी के टैंकर को चला रहा था।
  • राहुल यादव (25) पुत्र रामदास यादव निवासी अकबरपुर थाना मल्लावा जिला हरदोई।
  • पूरन पटेल (35) पुत्र गुरुचरन निवासी अकबरपुर थाना मल्लावा जिला हरदोई।
  •  प्रेम कुमार (37) पुत्र हरिलाल सिंह राजस्थान के जिला झुंझनू थाना विसाहू के गांव टाई निवासी ये बस चालक है।
  • अकाल ज्योत सिंह (34) पुत्र अजेंद्र पाल सिंह निवासी डिफेंस जिला आगरा, असिस्टेंट डायरेक्टर, एचआर हयात होटल दिल्ली।
  • अंकुर बॉबी (30) पत्नी धमेंद्र निवासी 340 आवासीय कॉलोनी के पास एलडीए कॉलोनी लखनऊ।
विज्ञापन

11 of 11
kannauj bus accident - फोटो : amar ujala
यह भी हुए घायल
  • उदय शर्मा (22) पुत्र सुशील शर्मा निवासी जानकीपुरम गुडमाबा लखनऊ।
  • पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (26) पुत्र इंद्रप्रताप सिंह जिला सुल्तानपुर।
  • रविकांत पांडे पुत्र ओमप्रकाश निवासी इंदिरा नगर लखनऊ।
  • हनीफ (50) पुत्र नसीर निवासी इटावा।
  • मनोज कुमार (45) पुत्र रामकिशोर निवासी लखनऊ।
  • तीन गंभीर रूप से घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, जिनका आईसीयू में इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें