फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: मलबा साफ…सभी मजदूर निकाले गए बाहर, NDRF की टीम लौटी; आरपीएफ के आईजी ने किया निरीक्षण

Sun, 12 Jan 2025 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे भीषण हादसा हो गया था। नवीन स्टेशन के लिए बनाए गए ढांचे पर लिंटर डालते समय शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया था। हादसे में 40 से अधिक मजदूर दब गए थे।
विज्ञापन
1 of 8
Kannauj accident - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे भीषण हादसा हो गया था। दरअसल, नवीन स्टेशन के लिए बनाए गए ढांचे पर लिंटर डालते समय शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया था। रविवार दोपहर तक रेलवे स्टेशन पर मलबा पूरी तरह साफ हो चुका है। मौके पर कोई भी मजदूर नहीं मिला। इस तरह हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मलबे से सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। सुबह एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गई। रविवार दोपहर आरपीएफ के आईजी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर चारों ओर बेरीकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया था
डीआरम भी सुबह निरीक्षण के बाद बरेली लौट गईं। बता दें कि कन्नौज जिले में रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे भीषण हादसा हो गया था। नवीन स्टेशन के लिए बनाए गए ढांचे पर लिंटर डालते समय शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया था। हादसे में 40 से अधिक मजदूर दब गए। देर शाम तक मलबे से 26 मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
13.50 करोड़ से स्टेशन का किया जा रहा है कायाकल्प
आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन घायलों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था। लिंटर गिरते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया था। मलबे में करीब 14 मजदूरों के दबे होने की आशंका था। देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा है। मौके पर प्रशासन और रेलवे के आला अधिकारी डटे हुए थे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13.50 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।

4 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
7500 वर्ग फीट में डाला जा रहा था लिंटर
प्रथम चरण में यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग हाल व शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कंक्रीट का 40 फीट ऊंचा ढांचा तैयार कर लिया गया है। इसी पर 7500 वर्ग फीट में लिंटर डाला जा रहा था। निर्माण कार्य जनपद देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज कंपनी कर रही है। हादसे के वक्त ठेकेदार रामविलास रॉय मौजूद था, लेकिन मौका देखकर वह भाग निकला।
विज्ञापन

5 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
रेलवे ने दुर्घटना सहायता स्पेशल ट्रेन को भेजा था
आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी है। मजदूरों ने बताया कि पिछले तीन दिन से स्टेशन के भवन पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। शनिवार दोपहर शटरिंग टूटने से हादसा हो गया। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला। देर शाम रेलवे ने दुर्घटना सहायता स्पेशल ट्रेन को स्टेशन पर भेजा था। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मजदूरों को मलबे से निकालने में जुटी रही।
विज्ञापन

6 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
जांच लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच टीम में मुख्य इंजीनियर प्लानिंग एवं डिजायन, अपर मंडल रेल प्रबंधक व मुख्य सुरक्षा आयुक्त को शामिल किया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 2.50 लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
नगर पालिका से 50 कर्मियों को बुलाया था
हादसे की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी विनोद कुमार, सदर एसडीएम स्मृति मिश्रा मौके पर पहुंच गए। जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। नगर पालिका से 50 कर्मियों को बुलाकर घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

8 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
बन रहा था प्रतीक्षालय और बुकिंग हाल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13.50 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। प्रथम चरण में यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग हाल व शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए कंक्रीट का 40 फीट ऊंचा ढांचा तैयार कर लिया गया है और इसी पर 7500 वर्ग फीट में लिंटर डाला जा रहा था। इसका निर्माण कार्य जनपद देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज कंपनी कर रही है। हादसे के वक्त ठेकेदार रामविलास रॉय मौजूद था, जो मौके से भाग निकला। आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें