फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसे पर बड़ा खुलासा: शटरिंग में लगी थीं पतली-पतली बल्लियां, कम थे लोहे के गर्डर; लापरवाही बनी वजह

Mon, 13 Jan 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए 13.50 करोड़ और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के लिए 8.95 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दोनों ही निर्माणकार्य पूरे करने की दिसंबर 2024 डेड लाइन थी। धीमी रफ्तार के कारण आधा काम भी नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
1 of 8
Kannauj accident - फोटो : अमर उजाला
अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर कन्नौज और गुरसहायगंज के स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। सरकार ने स्टेशनों के कायाकल्प के लिए कार्यदायी संस्था नामित की। संस्था ने इमारतों के निर्माण कार्य में शटरिंग का काम अलग-अलग ठेकेदारों को दे रखा है, जो गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 

गुरसहायगंज में सात माह पहले शटरिंग टूटने से निर्माणाधीन छज्जा गिर गया था और दो मजदूर घायल हो गए। हादसे को रेलवे ने गंभीरता से नहीं लिया और जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अगर पहली घटना से ही रेलवे ने सबक लिया होता और शटरिंग को लेकर गंभीरता दिखाई होती तो शनिवार को कन्नौज में शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा न होता।
विज्ञापन

2 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
कहीं न कहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य की शटरिंग पोल खोल रही है। कन्नौज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए 13.50 करोड़ और गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन के लिए 8.95 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दोनों ही निर्माणकार्य पूरे करने की दिसंबर 2024 डेड लाइन थी। धीमी रफ्तार के कारण आधा काम भी नहीं हो सका है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
शनिवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से 26 मजदूर घायल हो गए। इसमें भी शटरिंग टूटने के कारण हादसा होने की पुष्टि की गई है। इमारत की ऊंचाई को गंभीरता से नहीं लिया गया और लकड़ी की पतली-पतली बल्लियों का शटरिंग में प्रयोग हुआ। इसके अलावा पाड़ बनाने में प्रयोग होने वाले लोहे के पाइप भी लगाए गए, जबकि लोहे के गर्डर कम थे। 

 

4 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। मुख्यालय से टीम जांच करने के लिए आएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
केस एक 
गुरसहायगंज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य चल रहा है। 29 मई 2024 को निर्माणाधीन छज्जा की शटरिंग टूट गई थी। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए थे। तत्कालीन डीआरएम रेखा यादव ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही थी। सात माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन

6 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
केस दो
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन इमारत की 11 जनवरी को शटरिंग टूटने से लिंटर गिर गया। हादसे में 26 मजदूर घायल हो गए। हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। रेलवे की ओर से गंभीर घायलों को 2.50 लाख और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये देने के साथ ही जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।
 
विज्ञापन

7 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
कमजोर शटरिंग टूटने से 150 फीट लंबा लिंटर ढहा
अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे निर्माणकार्य के दौरान भीषण हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे शटरिंग टूटने से 150 फीट लंबा लिंटर ढह गया। हादसे में 40 से अधिक मजदूर दब गए। लिंटर गिरते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। अमृत भारत योजना के तहत 13.50 करोड़ रुपये से स्टेशन पर प्रथम चरण में यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग हाल व शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
kannauj accident - फोटो : amar ujala
इसके लिए कंक्रीट का 40 फीट ऊंचा ढांचा तैयार किया गया। इसी ढांचे पर 7500 वर्ग फीट में लिंटर डाला जा रहा था। निर्माण कार्य देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज कंपनी कर रही है। हादसे के वक्त ठेकेदार रामविलास रॉय मौजूद था, लेकिन मौका देखकर वह भाग निकला। आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें