दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम बीएसए हेमंत राव कार्यालय में जिले के सभी बीईओ के साथ परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान मल्लावां के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया और बिलग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय भी मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया के बारे में जब बीएसए दोनों को समझा रहे थे तो सुशील कनौजिया बार-बार सवाल करने लगे। इसका जवाब बिलग्राम के बीईओ राकेश पांडेय देने लगे।