फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Fair: 1420 नौकरियों के लिए 11 जून से 'ऐसे करें आवेदन'

Fri, 08 Jun 2018 08:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
कानपुर जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 15 जून को रोजगार मेला लगेगा। सात कंपनियां 1420 रिक्तियां लेकर आई हैं। नौकरी करने के इच्छुक सेवायोजन कार्यालय में 11 जून से आनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 14 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेला में रिंग्स स्टार बिजनेस साल्यूशन लखनऊ, रुद्रपुर कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हरियाणा, दि इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड कानपुर, यूनीचेम लेबोरेट्रीज गाजियाबाद, एक्सेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, जय शक्ति बायोटेक्नोलॉजी, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कानपुर कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इस जॉब फेयर में18-50 साल आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। छह हजार से 20 हजार तक की नौकरी है। नौकरी का कार्य क्षेत्र कानपुर नगर, गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
आवेदक विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आनलाइन ओदन कर सकता है या फिर कार्यालय में 14 जून तक आकर बायोडाटा जमा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें