अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर पहली बार प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में केवल युवतियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में होने वाले इस मेले में कानपुर नगर, देहात सहित पूरे मंडल की महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इसके लिए सात मार्च तक क्षेत्रीय कार्यालयों में अपना बायोडाटा जमा करना होगा। आवेदन ऑफ लाइन और आनलाइन दोनों तरह से किए जा सकते हैं। रोजगार मेले में 20 कंपनियां 3012 नौकरियां लेकर आई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, इटावा की महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकती हैं। कानपुर की महिला अभ्यर्थी सर्वोदय नगर स्थित रोजगार कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
12वीं पास से लेकर बीटेक, एमबीए, बीएड, एमएड, एमबीबीएस, नर्सिंग कोर्स धारक 18-35 आयु वर्ग की महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकती हैं। कंपनियां सात हजार प्रतिमाह से लेकर तीन लाख रुपये सालाना की नौकरी देंगी।