कानपुर हैलट अस्पताल में शनिवार को एनआरआई पिता-पुत्र आए और अस्पताल की बेहतरी के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा। पेशे से डॉक्टर पुत्र ने अस्पताल को मेडिकल उपकरण भी दान में देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
हैलट में अाए एनआरआई पिता-पुत्र
अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने शहर के अस्पताल को बेहतर बनाने में लगाना चाहते हैं। स्वरूप नगर में हैलट अस्पताल के पास रहने वाले संजीव अग्रवाल अपने बेटे डॉ. शिवम और बहूूू डेनियल के साथ अमेरिका के टेक्सॉस शहर में रहते हैं। डॉ. शिवम ने बताया कि वह जनरल सर्जन हैं और टेक्सास के विश्वविद्यालय में पढ़ाने के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस भी करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हैलट की दशा सुधारने आए एनआरआई पिता-पुत्र
डेनियल शिक्षिका हैं। डॉ. शिवम के मुताबिक वे अपनी कमाई का एक हिस्सा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई और हैलट में मरीजों की सेवा में खर्च करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यहां के एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच के छात्र अमेरिका आकर अत्याधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के बारे में समझें। डॉ. शिवम, उनके पिता संजीव और डेनियल ने हैलट इमरजेंसी, ओपीडी, वार्डों में चिकित्सा व्यवस्था देखी।
4 of 5
हैलट का निरीक्षण करते एनआरआई पिता-पुत्र
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी गुप्ता से मुलाकात की और मदद के लिए प्रस्ताव रखा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉ. शिवम से प्रस्ताव मांगा है कि वह यहां के लिए क्या- क्या करना चाहते हैं। उनके प्रस्ताव को प्राचार्य के समक्ष रखा जाएगा।
न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि डॉ. शिवम ने न्यूरो सर्जरी विभाग में चिकित्सा उपकरण दान करने का प्रस्ताव रखा। संजीव के पिता शिवम के अनुसार उनका घर पहले हैलट अस्पताल के सामने था। वह यहां मरीजों की दिक्कतें देखते रहते थे, इसीलिए यहां के लिए कुछ करना चाहते हैं।