फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस 2020: रीजनिंग में उलझे परीक्षार्थी, कोरोनाकाल में रखा गया इन बातों का ध्यान

Tue, 01 Sep 2020 02:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जेईई मेंस का पेपर देकर निकलते स्टूडेंट - फोटो : amar ujala
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेंस 2020 की पहली पाली की परीक्षा मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक शहर के दो केंद्र पनकी इंडस्ट्रियल एरिया और हाथीपुर में संपन्न हुई। परीक्षा समय से 3 घंटे पहले ही छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाने लगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
JEE mains की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
मास्क पहनकर न आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निशुल्क मास्क दिया गया। परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग कर तापमान नाप गया और हाथों को सैनिटाइज कराया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
JEE mains की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में अपने भविष्य को लेकर कोरोना का डर न के बराबर था। उन्नाव, फर्रुखाबाद, अंबेडकरनगर और कानपुर देहात से आए परीक्षार्थी अपने साधन से या बस आदि के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचे।

 

4 of 5
JEE mains की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
पहली पाली की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया प्रश्न पत्र में रीजनिंग के सवाल कठिन थे जिनकी वजह से थोड़ी परेशानी हुई। इसके अलावा जनरल एप्टीट्यूड, मैथ और ज्योमैट्रिकल आर्ट के सवाल सामान्य थे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है जिसके लिए प्रवेश शुरू कर दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JEE mains की प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
100 मीटर दूरी पर किया रास्ता बंद
आईओएन डिजिटल जोन पनकी इंडस्ट्रियल एरिया दादा नगर में परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से 100 मीटर दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। बेरीकेडिंग के बाद केवल परीक्षार्थियों को ही दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें