करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन 14 दिसंबर को फिर पॉक्सो कोर्ट के सामने पेश होगा। जिला जेल में निरुद्ध रामभवन की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो रही है। उधर, चित्रकूट मुख्यालय में जेई के दो लैपटॉप और दो मोबाइल दुकानदारों के पास हैं।
विज्ञापन
2 of 8
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया था घर का ताला
- फोटो : amar ujala
सीबीआई ने जांच के दौरान डाटा खंगाला और फिर उन्हें दुकानदारों को ही सही सलामत रखने के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने 74 रिमांड कस्टडी पर लेने के बाद यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को 29 नवंबर को जेल में वापस दाखिल कर दिया था। साथ ही कोर्ट से उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी दी थी।
विज्ञापन
3 of 8
बच्चों को सामने बैठाकर जेई से हुई थी पूछताछ
- फोटो : amar ujala
इस मामले की सुनवाई कर रहे पाक्सो कोर्ट के अपर न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने एक दिसंबर को सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी और अब तक जुटाए सुबूत आदि भी पेश किए थे। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि का अंतिम दिन है, इसलिए कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
4 of 8
जेई की कोरोना जांच होने के बाद ले जाती सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या सीधे अदालत में बुलाया जा सकता है। हालांकि ज्यादा संभावनाएं ऑनलाइन पेशी की है। उधर, चित्रकूट मुख्यालय में बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन मुख्यालय की कुछ खास दुकानों में ही लैपटाप और मोबाइल बनवाता था।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी जेई रामभवन
- फोटो : amar ujala
मुख्यालय के शोभा सिंह का पुरवा स्थित एसडीएम कालोनी में रामभवन के किराये के घर व कार्यक्षेत्र से मिली सामग्री कोे सीबीआई टीम पहले ही अपने साथ लेकर जांच कर रही है। साथ ही कई इलेक्ट्रानिक्स सामग्री को उनके डाटा की जानकारी को दिल्ली भेजा है।
विज्ञापन
6 of 8
जेई के घर के बाहर मौजूद सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
सीबीआई ने कई बार आरोपी जेई के घर से गैजेट्स की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार को मुख्यालय के कंप्यूटर व मोबाइल दुकानदारों ने बताया कि सीबीआई टीम ने जांच की थी। इस दौरान जेई के लैपटॉप और मोबाइल के डाटा को भी खंगाला था।
विज्ञापन
7 of 8
जेई को कोरोना जांच के लिए लेकर गई थी सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
दुकानदारों ने दावा किया कि सीबीआई के अफसरों ने उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इन सामग्री की सीबीआई टीम पूरी वीडियो रिकार्डिंग कर चुकी है। यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर लैपटॉप व मोबाइल मंगाया भी जा सकता है।
जानकारों की मानें तो निलंबित जेई जिन दुकानों में अपने लैपटॉप व मोबाइल बनवाता था, उन्हीं दुकानों में यह सामग्री दुकानदारों की सुपुर्दगी में रखी गई है। संभावना ये भी है कि जेई पर लगे आरोपों से संबंधित वीडियो या अन्य चीजें भी इसमें हो सकती हैं, लेकिन इनके खराब होने की पूरी जानकारी नहीं मिली है। सीबीआई लैपटॉप व मोबाइल से जरूरी सामग्री निकालकर भी ले गई है।