फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की, इस्कॉन समेत शहर के कई मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Sun, 25 Aug 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में दूसरे दिन शनिवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस्कॉन मंदिर, राधाकृष्ण माधव मंदिर, पीपलेश्वर मंदिर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजते ही नारा वाला खीरा काट कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती हुई। घरों में श्रीकृष्ण जन्म की बधाई लोगों ने एक-दूसरे को दी।

मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शनिवार को मंदिर देखने काबिल रहा। शाम होते हुए बड़ी संख्या में भक्त अपनी-अपनी गाड़ियों से पहुंचने लगे। पुरुष कुर्ता पायजामा में तो महिलाएं चुनरी साड़ियों में आईं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू हुआ। मंदिर की भव्य सजावट में कृष्णम डांस ग्रुप की ओर से राधाकृष्ण की रास लीला का मंचन किया गया। डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम, शीला सिंह, सीमा, चारू, वंदना, नंदनी श्रेया, अखिलेश और हिमांशु ने प्रस्तुति कर सभी का मन मोहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मंच पर लड्डू गोपाल को विराजमान कर अभिषेक किया जा रहा था। चांदी के एक-एक करके 151 कलशों से भक्तों ने अभिषेक किया। रात 12 बजते ही जन्मोत्सव मनाया गया और केक भी काटा गया। साथ ही, 56 भोग भी लगाए गए। उधर, मैनावती मार्ग में रात में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी गाड़ियों से पहुंचते थे, जिसके चलते कई लोगों ने अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे जाम लगा।

 

4 of 5
कानपुर में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
उधर, सनातन मंदिर सोसाइटी की ओर से चार जीर्णोद्धार मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इटावा बाजार स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी मंदिर में, मसवानपुर स्थित मंदिर में भी पर्व मनाया। ब्रह्मनगर स्थित पीपलेश्वर मंदिर पर भी जन्माष्टमी मनाई गई। वहीं, लिटिल ड्रीम वर्ल्ड एजूकेशन सेंटर कल्याणपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चों ने राधाकृष्ण की पोशाकों में कृष्ण की बाललीलाओं का मंचन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
माधव सेवक समाज की ओर से राशा गार्डेन केशवपुरम में जन्माष्टमी मनाई गई। समारोह में मुन्ना मस्ताना एवं सर्वेश ग्रुप की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। समाज के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति को जीने का मार्ग बताया है। सृष्टि भी कर्म के प्रभाव से ही चल रही है। इस मौके पर महामंत्री नवीन चंद्र, भानु प्रताप सिंह, जय चंद्र, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें